Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: KKR के लिए खुशखबरी, टीम से जुड़ेगा 18 करोड़ का खिलाड़ी; मिल गई हरी झंडी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:41 AM (IST)

    मुश्किल दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एक खुशखबरी मिली है। उसका एक गेंदबाज जो अभी तक चोटिल था वो वापसी को तैयार है। इस खिलाड़ी को टीम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली खुशखबरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन खराब रहा है। तीन बार की चैंपियन का अभी तक खाता तक नहीं खुला है। कोलकाता की कमजोरी उसकी गेंदबाजी, लेकिन अब उसकी इस कमी में कुछ हद तक की भरपाई देखने को मिल सकती है क्योंकि उसका 18 करोड़ का गेंदबाज वापसी को तैयार है। ये खिलाड़ी है श्रीलंका के मथीसा पथिराना

    पथिराना चोटिल थे और इसी कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आईपीएल में खेलने की एनओसी नहीं दी थी। हालांकि, अब ये गेंदबाज वापसी को तैयार है और रविवार को टीम के साथ जुड़ने को तैयार है।

    पास किया टेस्ट

    पथिराना को पिंडली में चोट थी और इसी कारण वह मैदान से दूर थे। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया गया फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और इसके बाद उनको एनओसी भी दे दी गई है। वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं। हालांकि, उनका प्लेइंग-11 में चुना जाना तय नहीं है।

    इस गेंदबाज को कोलकाता ने 18 करोड़ की कीमत में खरीदा था और उम्मीद थी कि वह सीजन की शुरुआत से ही खेलेंगे, लेकिन चोट ने कोलकाता की सारी प्लानिंग को बिगाड़ दिया।

    मुश्किल में है टीम

    जहां तक कोलकाता की बात है तो उसे अपनी पहली जीत की तलाश है। कोलकाता ने अभी तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उसे पांच में हार मिली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उसका एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। राजस्थान के खिलाफ आज टीम अपनी पहली जीत तलाश करने की कोशिश करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- SRH vs CSK: चेन्नई पर हैदराबाद की जीत के बाद काव्या मारन का 'वाइल्ड' सेलिब्रेशन, वायरल हो गया Video

    यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी के बाद क्‍लासेन की क्‍लास पारी, SRH के गेंदबाजों ने चेन्‍नई को नहीं बनाने दिए 195 रन