डोपिंग में फंसे पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज, आईसीसी ने चलाया बैन का हंटर, तीन महीने के रिकॉर्ड भी हटाए
पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज को आईसीसी के डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के कारण तीन महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उनका डोप टेस्ट टी20 वर्ल्ड ...और पढ़ें

मोहम्मद नवाज पर लगा बैन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर मोहम्मद नवाज को अपनी एक गलती के कारण गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। नवाज को आईसीसी के डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और उन पर तीन महीने का बैन लगा है। इसी के चलते क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने उनके तीन महीने के सभी रिकॉर्ड अमान्य करने का फैसला किया है।
आईसीसी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात का एलान किया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2026 में पाकिस्तान के नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मैच के बाद नवाज का डोप टेस्ट किया गया था जिसमें वह प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं। ये मैच सात फरवरी को कोलंबों में हुआ था।
नवाज ने कबूल की सजा
आईसीसी ने बताया है कि नवाज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। नवाज ने कहा कि उन्होंने जो पदार्थ लिया था वो खेल में अपने प्रदर्शन में इजाफा करने के लिए नहीं लिया था बल्कि कॉम्पटीशन से बाहर लिया था। इसी कारण उन पर तीन महीने का बैन लगा है। हालांकि, अगर वह रिहैब प्रोग्राम पूरा कर लेते हैं तो उनका ये बैन एक महीने का रह जाएगा।
उनका बैन 1 मई 2026 से शुरू हुआ है इसी तारीख से उन्होंने रिहैब प्रोग्राम शुरू किया था। सजा कबूल करने और प्रोगाम में हिस्सा लेने के कारण नवाज का अस्थायी बैन भी ढाई महीने बाद ही हटा दिया गया है।
खबरें और भी
हटा दिए गए रिकॉर्ड
हालांकि, आईसीसी ने नवाज को एक मामले में राहत नहीं दी है। आईसीसी ने फैसला किया है कि सात फरवरी से लेकर एक मई 2026 तक नवाज के सारे रिकॉर्ड अयोग्य हो गए हैं। नवाज पाकिस्तानी टीम का अहम हिस्सा हैं। टीम के मौजूदा कोच माइक हेसन ने तो उन्हें एशिया कप-2025 के दौरान दुनिया का बेस्ट स्पिनर बता दिया था।