'तुम खेल के लिए जहर हो', पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उखाड़े गड़े मुर्दे; पुराने कोचेस पर फोड़ा बदहाली का ठीकरा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने मौजूद हालत के लिए टीम के पूर्व कोचेस को दोष दिया है और ...और पढ़ें
-1788237184022_m.webp)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हुए बुरे हाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय फिर से भूचाल मचा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम में बदलाव की बाढ़ आ गई है। कोच की छुट्टी हो गई और कई खिलाड़ी भी हटा दिए गए हैं। इस बीच पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाजों में शुमार मोहम्मद युसूफ ने मौजूदा कप्तान बाबर आजम पर हमला बोला है।
बाबर को दोबारा पाकिस्तान की कप्तानी मिली है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। खुद बाबर का बल्ला नहीं चला और जिस तरह से वह आउट हुए उसने कई सवाल खड़े किए।
'जहर हो खेल के लिए'
युसूफ ने कहा कि उन्होंने कई सालों पहले बाबर समेत टीम के कई बल्लेबाजों की तकनीक में खामियां बताई थीं, लेकिन उस समय के कई कोचों ने खिलाड़ियों का बचाव किया था। युसूफ ने कहा कि समस्या उस समय सुधारी जा सकती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और ये अब एक बड़ी कमजोरी बन गई है।
युसूफ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "उस असफलता ने पाकिस्तान क्रिकेट को गर्द में पहुंचा दिया है। ये कोचेस खेल के लिए जहर हैं। उनके पास विजन नहीं है। वह आगे बढ़ने के रास्ते रोकते हैं और वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी गुमराह करते हैं। अगर हमारे खिलाड़ियों को पता नहीं होगा कि किसकी बात सुननी है तो उनका करियर जल्दी खत्म हो जाएगा।"
उन्होंने लिखा, "जो समस्या सालों पहले सुधारी जा सकती थी वह अब कमजोरी बन गई है जिसने पाकिस्तानी क्रिकेट को गर्द में पहुंचा दिया है और वह इंटरनेशनल स्तर पर संघर्ष कर रहा है।"
पीसीबी ने लिया बड़ा फैसला
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पीसीबी ने बड़ा फैसला करते हुए टीम में सात बदलाव किए हैं। इसके अलावा टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। टेस्ट टीम के गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया है। इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान को भी वापस भेज दिया गया है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लॉर्ड्स में 194 रनों से मात दी थी।
