Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक फोन ने बदल दिया सबकुछ, 24 घंटे पहले टीम से जुड़े सिराज ने किया कमाल; रीयल मैड्रिड का मैच देखने जा रहे थे स्‍पेन

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 12:04 AM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 से एक दिन पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ। चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मोहम्‍मद सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिराज को मिली 3 सफलताएं।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भगवान को जो मंजूर हो वही होता है। मोहम्मद सिराज घर में आराम कर रहे थे। उन्होंने 15 फरवरी को स्पेन जाकर रीयल मैड्रिड का फुटबॉल मैच देखने की योजना बनाई थी लेकिन दो दिन पहले कप्तान सूर्य कुमार यादव और बाद में चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया कि टीम के साथ जुड़ना है।

    लंबे समय बाद हुई वापसी

    19 महीने बाद टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे सिराज ने मैच के बाद कहा कि ऊपर वाला महान है। मैं इस मौके के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। सूर्या भाई ने मुझे फोन किया और कहा मियां भाई अपना बैग पैक करो और आ जाओ। मैंने कहा मजाक नहीं करो। उसके बाद प्रज्ञान भाई का फोन आया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था और शनिवार को खेलने का मौका भी मिल गया।

    अर्शदीप सिंह की तारीफ की

    तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं 10 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं इसलिए मुझे पता है कि माइंडसेट कैसा होता है। मुझे अपनी सफलता पर ध्यान देना है। हमें लगा था कि 170 का स्कोर यहां अच्छा होगा। हमने पावर प्ले में विकेट लेने का लक्ष्य रखा था। अर्शदीप ने भी बहुत अच्छा खेला। बल्लेबाजी के समय ड्रेसिंग रूम बहुत शांत था क्योंकि सूर्या खेल रहा था और उसे मुंबई की विकेट के बारे में उसे पता है।

    आते ही छा गए सिराज

    सिराज आते ही गेंदबाजी में छा गए और उन्‍होंने दूसरे ओवर में ही अमेरिका को पहला झटक दिया। सिराज ने 4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्‍होंने 7.20 की इकोनॉमी से 29 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। सिराज की इस गेंदबाजी की चलते भारतीय टीम 161 रन बनाने के बाद भी 29 रन से जीत गई। अर्शदीप और अक्षर पटेल को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्‍हें मुकाबले का हीरो चुना गया।

    यह भी पढ़ें- IND vs USA: गौतम गंभीर के एक मैसेज से पलट गई बाजी, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा; बुमराह-सुंदर पर दिया अपडेट

    यह भी पढ़ें- IND vs USA: सूर्या के तूफान के बाद 'मियां मैजिक', यूएसए के खिलाफ ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो; बचा ली टीम इंडिया की लाज