Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी IPL के इतिहास में करेंगे उथल-पुथल, क्रिस गेल के 'असंभव' रिकॉर्ड को कर सकते हैं चकनाचूर

    Updated: Sat, 23 May 2026 08:14 PM (IST)

    प्‍लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुके आईपीएल 2026 में रविवार को इस सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्‍लेऑफ की दहलीज पर पहुंच चुके आईपीएल 2026 में रविवार को इस सीजन का आखिरी डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दिन के पहले मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के सामने मुंबई इंडियंस होगी। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास इतिहास रचने और क्रिस गेल के 'असंभव' रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

    कमाल की फॉर्म में हैं वैभव

    आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी कमाल की फॉर्म में हैं। वह अब तक खेले 13 मैच की 13 पारियों में 579 रन बना चुके है। खास बात यह है कि उनकी स्‍ट्राइक रेट 236.33 की है। वैभव के बल्‍ले से अब तक 50 चौके और 53 छक्‍के निकले हैं। वैभव जैसी लय में नजर आ रहे हैं, उनके लिए एक पारी में 8-10 छक्‍के लगाने कोई बड़ी बात नहीं है।

    7 छक्‍कों की दरकार

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को अगर वैभव अगर 7 छक्‍के लगा देते हैं, वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। आईपीएल 2012 में क्रिस गेल ने 59 सिक्‍स ठोके थे। अभी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स जड़ने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

    IPL के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स

    • क्रिस गेल- 59 सिक्‍स (2012)
    • वैभव सूर्यवंशी- 53 सिक्‍स (2026)
    • आंद्रे रसेल- 52 सिक्‍स (2019)
    • क्रिस गेल- 51 सिक्‍स (2013)

    राजस्‍थान ने जीते 7 मैच

    राजस्‍थान रॉयल्‍स को अगर प्‍लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्‍हें हर हाल में अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा। पहले सीजन की विजेता टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है। 6 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्‍थान के 14 अंक और नेट रन रेट +0.083 है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi सच में खराब फील्डर हैं? बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किए जाने के विवाद पर राजस्थान ने तोड़ी चुप्पी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में बिहार का डंका! ये 3 खिलाड़ी मचा रहे तबाही, अकेले पूरी टीम पर पड़ रहे भारी