Trending

    रोहित-विराट की दीवानगी का न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने माना लोहा, भारत से पांच वनडे मैच खेलने का BCCI से किया अनुरोध

    By Abhishek TripathiEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Wed, 04 Mar 2026 05:00 AM (IST)

    रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी को देखते हुए न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वनडे सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया जाए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रोहित शर्मा और विराट कोहली

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण मुंबई। भारतीय टीम के इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे में बदलाव किया जा सकता है। भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार, भारतीय टीम छह साल बाद न्यूजीलैंड में एक पूर्ण द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी, जिसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं।

    लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बीसीसीआई से वनडे मैचों की संख्या तीन से पांच करने का अनुरोध किया है। साथ ही टी-20 मैचों को पांच की जगह तीन करने का प्रस्ताव दिया है।

    रोहित-विराट हैं कारण

    सूत्रों के अनुसार, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली के कारण इस दौरे में बदलाव करने का अनुरोध किया है। विराट और रोहित टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

    सूत्रों के अनुसार, अगर पांच मैचों की वनडे सीरीज कराई जाती है तो इससे न्यूजीलैंड को ज्यादा राजस्व, ब्रॉडकास्ट व्यूवरशिप और कुल कर्मशियल वैल्यू मिलेगी, जहां भारतीय टीम ज्यादा दौरा नहीं करती है।

    क्‍या तैयार होगा बीसीसीआई?

    इस दौरे पर दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र का हिस्सा हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ये दो टेस्ट मैंच काफी महत्वपूर्ण होंगे। फिलहाल दोनों बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई न्यूजीलैंड क्रिकेट के इस अनुरोध को स्वीकार कर लेगा।

    यह भी पढ़ें- 'दुखी मत हो भाई...', रोहित शर्मा की जादू की झप्पी और वो 4 शब्द, जिसने बदल दिया Sanju Samson का वर्ल्ड कप सफर

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित-विराट फिर एक्शन में दिखेंगे, IPL के बाद अफगानिस्तान करेगा भारत का दौरा; शेड्यूल यहां देखें