RCB फैंस को झटका! IPL 2026 ट्रॉफी जीतने की विक्ट्री परेड बेंगलुरु में नहीं होगी
RCB No Victory Parade: आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल 2026 का खिताब जीता, लेकिन बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया। ...और पढ़ें

RCB के विक्ट्री परेड नहीं होने के दो कारण
HighLights
RCB ने GT को IPL 2026 Final मैच में 5 विकेट से हराया
आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु में नहीं होगी विक्ट्री परेड
पिछले सीजन भगदड़ में 11 लोगों की जान गंवाने के बाद आरसीबी ने लिया फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB No victory Parade: आरसीबी ने जीटी को आईपीएल 2026 फाइनल में हराकर लगातार दूसरे आईपीएल सीजन ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने के बावजूद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला लिया गया। आरसीबी के एक सूत्र ने बताया कि शहर में सार्वजनिक समारोहों को लेकर पहले से लागू-निदर्शों का पालन किया जाएगा।
बता दें कि फ्रेंचाइजी ने विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला पिछले साल हुई भगदड़ के बाद लिया है, जिससे फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा होने से बचा जा सके।
RCB के विक्ट्री परेड नहीं होने के दो कारण
दरअसल, 4 जून 2025 को आरसीबी ने आईपीएल का पहला खिताब जीता और इस खिताबी जीत के बाद फ्रेंचाइजी ने जल्दबाजी में विक्ट्री परेड की थी। इस दौरान भगदड़ मची और कुल 11 मासूमों ने जान गंवाई। ऐसे में ये माना जा रहा है कि पिछले आईपीएल सीजन मची भगदड़ की वजह से आरसीबी की टीम इस सीजन विक्ट्री परेड नहीं निकाल रही है।
इसके अलावा दो दिन पहले डीके शिवकुमार को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाने का एलान किया गया था। उनका 3 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होना है। यह कार्यक्रम लोक भवन में शाम 4 बजकर 15 मिनट से आयोजित होगा। यह जगह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास है और कार्यक्रम में राज्य भर से काफी लोगों के आने की उम्मीदें हैं, जिसमें कई दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं। इसके कारण पुलिसकर्मियों की तैनाती ज्यादा होगी और इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए आरसीबी मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है कि बेंगलुरु में सार्वजनिक भीड़ इकट्ठा करने से बचा जाए।
RCB ने बैक-टू-बैक IPL Trophy जीती
आईपीएल 2026 फाइनल मैच में आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली ने एक बार बल्ले से यह साबित किया कि उन्हें क्यों 'चेज मास्टर' कहा जाता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किंग कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली और आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई।
खबरें और भी
फाइनल मैच में कोहली जब क्रीज पर उतरे थे तो उनके चेहरे पर वही आत्मविश्वास और दृढ़ता नजर आई, जिसने पिछले डेढ़ दशक में भारतीय क्रिकेट को अनगिनत यादगार जीत दिलाई हैं। इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात को 155 रन पर रोक दिया था।वॉशिंगटन सुंदर के अलावा गुजरात का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। गिल, सुदर्शन, सिंधू, बटलर थके हुए नजर आए। इस तरह आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर 5 विकेट से फाइनल मैच अपने नाम किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।