Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: वापसी करेगी ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान करेगा खेल खत्म? कब, कहां देखें लाइव मैच?

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 03:14 PM (IST)

    पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: वापसी करेगी ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान करेगा खेल खत्म?

    HighLights

    1. PAK vs AUS 2nd ODI: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज

    2. कहां देखें पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे मैच?

    3. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान के पास मौका है कि वह तीन मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम करें। वहीं, मेहमान टीम की नजरें इस मैच को जीतकर वापसी करने पर होगी।

    पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने जिस तरह से जीत हासिल की थी, उसने ऑस्ट्रेलियाई खेमे की कई कमजोरियों को उजागर किया। खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी परेशानी साफ नजर आई।

    युवा स्पिनर अराफत मिन्हास ने डेब्यू मैच में पांच विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा बाबर आजम ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और 69 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा गाजी घोरी के बल्ले से 65 रन निकले थे।

    ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या?

    पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज 2026 में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी चिंता उनकी बैटिंग है। पहले मैच में टीम 200 रन ही बना पाई। अगर दूसरे वनडे में भी बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते हैं तो सीरीज बचाना मुश्किल हो जाता है।

    कप्तान जोश इंग्लिस पहले वनडे में खुद बल्ले से फ्लॉप रहे थे, जहां वह 22 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए थे। उनको कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वह जिम्मेदार उठाएं, क्योंकि वनडे सीरीज में वह 0-1 से पीछे चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान की नजर सीरीज पर कब्जा करने पर

    घरेलू परिस्थितियों का फायदा पाकिस्तान को मिल रहा है। शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है और पहले मैच में टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। अगर दूसरे वनडे मैच में भी बाबर आजम और गेंदबाजों का प्रदर्शन आज ऐसा ही रहा, तो पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लेगी।

    PAK vs AUS 2nd ODI: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?

    •  मैच: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे
    • तारीख: 2 जून 2026
    •  स्थान: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
    • समय: भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे

    भारत में कैसे देखें पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे मैच लाइव?

    भारत में PAK vs AUS 2nd ODI मैच का टीवी प्रसारण उपलब्ध नहीं है। क्रिकेट फैंस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए देख सकते हैं।