Pakistan T20 World Cup: सिर्फ 2 प्वाइंट नहीं, सेमीफाइनल का टिकट भी खोएगा पाकिस्तान, भारत से मैच बॉयकॉट ले डूबेगा!
Pakistan T20 WC: पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी 2026 को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, जिस पर आईसीसी ...और पढ़ें

अगर भारत से मैच बॉयकॉट किया तो Pakistan टीम को होगा तगड़ा नुकसान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान सरकार ने इंडिया वर्सिस पाकिस्तान का जो टी20 विश्व कप मैच 15 फरवरी 2026 को खेला जाना था, उसको बॉयकॉट का फैसला किया है। पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर लिखा कि टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे।
इस पर आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दे दी है। आईसीसी ने कहा है कि वो उम्मीद करता है कि पीसीबी एक आपसी सहमति वाले समाधान निकाले, जो सभी संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा करता हो।
अब अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा तो दोनों टीमों को करोडों का नुकसान होना तय है। सिर्फ नुकसान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का तो बुरा हाल हो जाएगा। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने जो सोचा भी नहीं होगा, वो उसे देखना पड़ेगा। आइए एक नजर डालते हैं पूरे समीकरण पर।
अगर भारत से मैच बॉयकॉट किया तो Pakistan टीम को होगा तगड़ा नुकसान
पाकिस्तान टीम के ग्रुप स्टेज से सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को सबसे बड़ा झटका उन्होंने खुद ही दिया है। अब उनके पास भारत के खिलाफ मुकाबले से दो प्वाइंट हासिल करने का मौका भी नहीं है और न ही वे एक अंक हासिल कर सकते हैं जो उन्हें बारिश के कारण (IND vs PAK) मैच रद्द होने की स्थिति में मिल सकता था।
अगर वे मैच खेलते भी और पाकिस्तान शायद हार जाता और उसे शून्य अंक मिलते, लेकिन फिर भी उस हार से उनकी स्थिति पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। ग्रुप 'ए' की बाकी तीनों टीमें नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका जैसी सहयोगी राष्ट्र हैं, इसलिए पाकिस्तान को अब भी तीनों मैच जीतने की उम्मीद रहेगी।
इन मैचों में जीत हासिल कर उनके पास शीर्ष दो में जगह बनाने या टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालीफाई करना होगा, लेकिन पाकिस्तान के लिए डर की बात ये है कि भारत से मैच बॉयकॉट के बाद न केवल वो 2 अंक खो देंगे, बल्कि उनका नेट रन रेट पर भी बहुत ज्यादा नुकसान होगा। एक ही मैच न खेलने से पाकिस्तान का नेट रन रेट माइनस में चला जाएगा। जो तीन मैच जीतने के बाद भी प्लस में नहीं होगा।
क्या बारिश बिगाड़ेगी पाकिस्तान का खेल?
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अब सबकी नजरें आगामी T20 World Cup मुकाबलों पर हैं, लेकिन कोलंबो का मौसम पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। बता दें कि पाकिस्तान की टीम अपने सभी टी20 विश्व कप मैच कोलंबो में खेलेगी।, लेकिन कोलंबो का खराब ट्रैक रिकॉर्ड टीम को डरा रहा है।
2025 के महिला विश्व कप के दौरान कोलंबो में मैच बारिश की भेंट चढ़ने के लिए काफी चर्चित रहा। हालांकि अभी मॉनसून उतना तीव्र नहीं है, फिर भी खतरा टला नहीं है। 7 फरवरी 2026 को पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के साथ खेलेगा, जिस मैच पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं।
Accuweather के अनुसार, सुबह बारिश की 65% संभावना जता रहा है, जबकि BBC Weather के मुताबिक थोड़ा बेहतर अनुमान लगाते हुए इसे 20% बता रहा है।
अगर बारिश के कारण मैच रद हुआ तो दोनों टीमों के बीच अंक बाटने पड़ते हैं, तो ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी। एक भी अंक का नुकसान उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ा कर सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।