Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs RCB Preview: पंजाब के सामने होगी बेंगलुरु की अग्निपरीक्षा, धर्मशाला में भिड़ेंगी दोनों टीमें

    Updated: Sun, 17 May 2026 04:00 AM (IST)

    आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नीरज व्यास, जागरण धर्मशाला। आईपीएल 2026 अब एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। जाहिर है प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष भी बढ़ गया है। वहीं, अंक तालिका में भी तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस लिहाज से धर्मशाला के सर्द मौसम में आरसीबी और पंजाब के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

    17 मई को आरसीबी एक तरह से पंजाब किंग्स की अग्निरीक्षा लेगा। इस मैच में जो जीता उसकी प्लेऑफ में राह सुगम हो जाएगी। अगर बाजी आरसीबी के हाथ लगती है तो उसका दावा और मजबूत हो जाएगा। आरसीबी चाहेगी कि इस मैच को जीत कर प्लेऑफ का दावा और पुख्ता कर लिया जाए। वहीं, अगर पंजाब हारा तो उसके लिए प्लेआफ के दरवाजे करीब-करीब बंद हो जाएंगे।

    धर्मशाला में दोनों के बीच तीसरा मुकाबला

    धर्मशाला स्टेडियम में अब तक पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता है। पहला मुकाबला 2013 में खेला गया था इसमें पंजाब ने आरसीबी पर 111 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। 2024 में आरसीबी ने पंजाब से बदला लेते हुए मैच में जीत दर्ज की थी। दोनों के बीच धर्मशाला में यह तीसरा मुकाबला होगा।

    प्लेआफ की राह मुश्किल

    पंजाब ने आईपीएल के इस सत्र में शानदार शुरुआत की थी लेकिन लगातार पांच मैच हारकर उनकी हालत बेहद खराब हो गई है। जिससे उसकी प्लेऑफ की राह भी मुश्किल हो गई है। उसके दो मैच बचे हुए हैं और दोनों में ही उसे जीत दर्ज करनी है। बेशक शुरू में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स अब 12 मैच में 13 अंकों के साथ दबाव में आ गई है। जैसे-जैसे हार का सिलसिला बढ़ा, कप्तान श्रेयस अय्यर का अपना फॉर्म भी उनका साथ छोड़ गया। वहीं प्रियांश आर्या का बल्ला भी ज्यादा नहीं बोल पा रहा। शुरू में इस प्रारंभिक बल्लेबाज ने खूब रन बनाए थे लेकिन अब दबाव का असर उनपर साफ देखा जा रहा है।

    खबरें और भी

    आरसीबी को रोकना मुश्किल

    पंजाब के लिए आरसीबी को रोकना बहुत मुश्किल होगा। गत चैंपियन आरसीबी इस समय शानदार फॉर्म में है और 12 मैचों में आठ जीत के साथ लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। कप्तान रजत पाटीदार की नजरें यह मैच जीतकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने पर होंगी। इसके अलावा विराट कोहली का फॉर्म में आना उनके लिए सोने पे सुहागे जैसा है। गौरतलब है कि विराट ने हाल ही में कोलकाता के विरुद्ध शानादार शतकीय पारी खेलकर मैच को करीब-करीब एकतरफा बना दिया था।

    बल्लेबाजी पिच पर टॉस होगा अहम

    धर्मशाला की पिच आईपीएल के इस सत्र में पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल साबित हुई है। यहां पिछले मैचों की चारों पारियों में 200 से ऊपर रन बने हैं। इसके अलावा दोपहर का मैच होने के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि बाद में रनों का पीछा किया जा सके, जो इस मैदान पर आसान रहा है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ से करारी हार के बाद रवि शास्त्री ने CSK को दी बड़ी नसीहत, प्लेऑफ को लेकर भी की भविष्यवाणी

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट कनाडा पर गिरी ICC की गाज! प्रशासनिक गड़बड़ियों के चलते सस्पेंड की पूरी फंडिंग