विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू के बाद बौखलाया पाकिस्तान, इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से किया मना; फिर कराई अपनी बेइज्जती

Updated: Fri, 28 Aug 2026 09:54 AM (IST)

Imran Khan Son's Interview: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री के बेटों के इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ...और पढ़ें

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से मचा हंगामा (स्काई स्पोर्ट्स वीडियो ग्रैब)

इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से मचा हंगामा (स्काई स्पोर्ट्स वीडियो ग्रैब)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के बीच अचानक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान ने लंच के बाद मैदान पर उतरने से मना कर दिया, लेकिन एक बार फिर उसने अपनी जुबान पर कायम न रहने की आदत पूरी दुनिया को दिखाई और टीम मैदान पर भी उतरी।

मामला पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू का है। सीरीज के ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पहले दिन के पहले सेशन के बाद इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू चलाने का एलान किया था। पाकिस्तान ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी और कहा कि अगर इंटरव्यू चला तो वह बाबर आजम की टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

पाकिस्तान ने खुद को किया बेइज्जत

हालांकि, स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तानी टीम की धमकी पर कुछ नहीं किया और शेड्यूल के मुताबिक इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू चलाया। ये इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन ने लिया। एथरटन उन 21 पूर्व कप्तानों में शुमार हैं जिन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री को इमरान खान की बिगड़ती सेहत के संबंध में पत्र लिखा है। इमरान खान 2023 से जेल में कैद हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पाकिस्तान टेस्ट के दौरान इमरान खान के बेटों को लाइमलाइट में देख खुश नहीं था। बोर्ड ने कहा था कि अगर इंटरव्यू टीवी पर आता है तो उनकी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी, लेकिन पाकिस्तान ने लंच के बाद मैदान पर कदम रखा और पूरे दिन का खएल खेला। लंच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने टीम को मैदान पर वापस जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड बोर्ड ने उनसे बात की।

क्या था इंटरव्यू में?

जहां तक इंटरव्यू की बात है तो इमरान खान के बेटे सुलेमान और कासिम खान ने बताया कि उनके पिता की हालत जेल में कितनी खराब है। उनके बेटों ने बताया कि जेल में उनके पिता की जान को गंभीर खतरा है।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: मोहम्मद अब्बास और अली के कहर ने इंग्लैंड को झकझोरा, स्मिथ-एटकिंसन के संघर्ष ने मेजबानों को संभाला

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड को बदलना होगा लॉर्ड्स का इतिहास, अंग्रेजों पर रहा है पाक का दबदबा