विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन पैरा गेम्स में चमक बिखेरने वालों पर बरसा पीएम नरेंद्र मोदी का प्यार, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ

Published: Sun, 25 Oct 2026 01:06 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संपन्न हुए पैरा एशियन गेम्स में भारत के रिकॉर्ड 114 पदक जीतने पर ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने पैरा खिलाड़ियों को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने पैरा खिलाड़ियों को दी बधाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाल ही में खत्म हुए एशियन गेम्स-2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत ने इन खेलों में अभी तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में कुल 114 मेडल जीते हैं।

भारत के हिस्से 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है और कहा है कि यह प्रदर्शन देश के बाकी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "हाल ही में खत्म हुए पैरा एशियन गेम्स में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने रिकॉर्ड 114 मेडल जीतने के साथ इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह हमारे लिए गर्व की बात है और पूरा देश इससे खुश है। मैं भारतीय दल के हर एक सदस्य को उनकी शानदार प्रतिबद्धता के लिए बधाई देता हूं। हर खिलाड़ी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि में योगदान दिया है और करोड़ों भारतीयों को प्रेरित किया है।"

 

पिछले प्रदर्शन को छोड़ा पीछे

इससे पहले भारत ने 2023 में चीन के हांगझू में हुए पैरा एशियन गेम्स में कुल 108 मेडल जीते थे जिनमें से 27 गोल्ड मेडल थे। इस बार भारत ने 30 गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। पहले नंबर पर चीन, दूसरे नंबर पर जापान और उज्बेकिस्तान तीसरे नंबर पर रहा। भारत ने इस बार इन खेलों में अपने 168 खिलाड़ी भेजे थे जो पिछले संस्करण से काफी कम थे। फिर भी भारत का अपना बेस्ट देना काबिलेतारीफ है।

यह भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स में मेडल जीत भारत लौटे IAS सुहास एलवाई, लखनऊ एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ें- एशियन पैरा गेम्स में देश के खाते में 114 पदक, अकेले हरियाणा के वीरों ने जीते 31 मेडल; हनी-संदीप ने बनाए विश्व रिकॉर्ड