Vaibhav Suryavanshi सच में खराब फील्डर हैं? बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किए जाने के विवाद पर राजस्थान ने तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी फील्डिंग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और इस पर राजस्थान रॉयल्स की ट ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी (फोटो: IPL)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तबाही मचाई है। उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की है। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी कितनी घातक है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे इस सीजन अब तक 13 छक्के जड़ चुके हैं। इसके बावजूद उनकी फील्डिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि राजस्थान रॉयल्स उन्हें इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।
सूर्यवंशी से फील्डिंग नहीं कराने को लेकर राजस्थान पर सवाल उठ रहे हैं। अब इसका जवाब आरआर के असिस्टेंट कोच ट्रेवर पेनी ने दिया है। उनका कहना है कि वैभव सूर्यवंशी बहुत ही शानदार फील्डर हैं। पेनी का मानना है कि सूर्यवंशी से फील्डिंग कराने का मतलब ये नहीं है कि वे खराब फील्डर हैं। इससे इसका कोई लेना-देना नहीं है। उनका ये भी कहना है कि उन्हें विकेटों के बीच दौड़ने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे खड़े-खड़े छक्के लगाते हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए ट्रेवर पेनी ने कहा, "सूर्यवंशी विकेटों के बीच बहुत अच्छी दौड़ लगाते हैं। उन्हें अधिक दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ती है। उनके लिए बात बस क्रिस गेल के छक्कों को तोड़ने की है। वे बहुत ही अच्छे फील्डर हैं और अच्छी तरह से डाइव लगाते हैं। उसके अंदर ये सभी खूबियां हैं। कभी-कभी वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी की शुरुआत करते हैं और उन्हें तरोताजा रखने के लिए ऐसा किया जाता है।"
पेनी ने आगे कहा, इस तरह इसका कोई कारण नहीं है कि वे खराब फील्डर नहीं हैं। इस वजह से ये नहीं कहा जा सकता है कि हम उनसे फील्डिंग नहीं करवा रहे हैं, तो वे खराब फील्डर हैं। इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। वो अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है। वो अभ्यास करता है और मैच में खेलने के लिए उतरता है, तो उसका आनंद लेता है।
खबरें और भी
वैभव का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.33 का रहा है। वे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। हालांकि, 15 वर्षीय खिलाड़ी ने एक भी मैच में फील्डिंग नहीं की है और उनके नाम सीजन में कोई भी कैच दर्ज नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।