Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जीत के बाद मिली एक और खुशखबरी

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:42 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। इस जीत के बाद गुजरात के एक स्पिनर ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। ये स्पिनर पित ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गुजरात का खिलाड़ी बना पिता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के बाद गुजरात के स्पिनर राशिद खान ने एक और खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है। राशिद ने बताया है कि वह पिता बन गए हैं। मैच के बाद राशिद खान ने एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

    राशिद को बेटा हुआ है जिसका नाम उन्होंने असलान रखा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटे की फोटो शेयर की है जिसमें उसका चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन बच्चा एक हाथ को पकड़े हुए है। इसके साथ बच्चे के कपड़े भी पास में हैं और उन पर एक लकड़ी का बैच रखा है जिसमें बच्चे का नाम लिखा है।

    राशिद ने जाहिर की खुशी

    राशिद ने शब्दों में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अलहमदुल्लाह, इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है छोटे राजकुमार।" राशिद ने फैंस से अपील की है कि वह उनके परिवार को दुआ दें। उनकी इस पोस्ट पर राशिद के दोस्तों, टीम के साथियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद को भारत में काफी प्यार मिलता है और ये उनकी पोस्ट को देखकर भी समझा जा सकता है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rashid Khan (@rashid.khan19)

    राशिद की कोशिश है कि वह गुजरात को दूसरा खिताब दिलाएं। साल 2022 में जब गुजरात की टीम ने डेब्यू किया था तब राशिद सनराइजर्स हैदराबाद से इस टीम में आए थे और तब से इसी टीम में हैं।

    कोलकाता को दी मात

    जहां तक मैच की बात है तो गुजरात ने अपने कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी के दम पर कोलकाता को मात दी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। गुजरात ने ये स्कोर 19.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। कोलकाता के लिए कैमरन ग्रीन ने 55 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में आया तूफानी गेंदबाज, नाम कर चुका है 109 विकेट; बल्लेबाजों की खैर नहीं!

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई कोलकाता या अभी भी बदल सकती है किस्मत? जानिए आंकड़ों की कहानी