RCB vs DC: 'ग्रीन जर्सी' में उतरेगी बेंगलुरु, इस खौफनाक रिकॉर्ड ने उड़ाई फैंस की नींद!
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम दिल्ली कैपिटल्स से टकराने उतरेगी, तो नजारा बिल्कुल अलग होगा। ...और पढ़ें
-1776428652084_m.webp)
ग्रीन जर्सी में नजर आएगी आरसीबी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम दिल्ली कैपिटल्स से टकराने उतरेगी, तो नजारा बिल्कुल अलग होगा। इस महामुकाबले में आरसीबी के खिलाड़ी हरी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। प्लेयर सिर्फ जर्सी बदलकर ही मैदान पर नहीं उतरेंगे, बल्कि धरती और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का मैसेज देंगे।
पर्यावरण बचाने की अनोखी मुहिम
हरी जर्सी आरसीबी की 'ग्रीन इनिशिएटिव' का अहम हिस्सा है। ये जर्सियां पुराने और खराब हो चुके वेस्ट मटेरियल को रीसाइकिल करके तैयार की गई हैं। आरसीबी दुनिया में इकलौती ऐसी टी20 टीम है जो पूरी तरह से 'कार्बन-न्यूट्रल' है। फ्रेंचाइजी अपने आयोजनों से प्रदूषण को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करती है। RCB 2011 से प्रत्येक सीजन के 1 मैच में हरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरती है।
𝗜𝘁’𝘀 𝘁𝗵𝗮𝘁 𝘁𝗶𝗺𝗲 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝘆𝗲𝗮𝗿 𝗮𝗴𝗮𝗶𝗻 - 𝗹𝗲𝘁’𝘀 𝗚𝗼 𝗚𝗿𝗲𝗲𝗻! 😍💚
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 17, 2026
More than a tradition. A purpose we wear with pride. 🙌
Tomorrow, our boys take the field donning the Green Jersey against Delhi, to raise awareness by pledging to protect the… pic.twitter.com/UzvgUdXllf
आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, "एक बड़ी क्रिकेट फ्रेंचाइजी के तौर पर कार्बन-न्यूट्रल का मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। इसके पीछे कई सालों की कड़ी मेहनत छिपी है। हमारी यह हरी जर्सी प्रकृति के प्रति हमारे इसी समर्पण को दिखाती है। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे इस कदम को देखकर हमारे करोड़ों फैंस भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी अच्छे बदलाव लाएंगे।"
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
पर्यावरण को बचाने की यह मुहिम सिर्फ खिलाड़ियों या टीम मैनेजमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि फैंस को भी इसका अहम हिस्सा बनाया गया है। आरसीबी की टीम मैच के दौरान यह सर्वे कर रही है कि दर्शक किस साधन से स्टेडियम पहुंचते हैं, ताकि कार्बन उत्सर्जन का अंदाजा लगाया जा सके।
फ्रेंचाइजी अपने फैंस से लगातार अपील कर रही है कि वे अपनी प्राइवेट कारों या बाइकों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। फैंस की सुविधा के लिए यह व्यवस्था भी की गई है कि मैच की टिकट का इस्तेमाल करके ही वे बेंगलुरु मेट्रो में सफर कर सकें।
ग्रीन जर्सी में आरसीबी का प्रदर्शन
ग्रीन जर्सी में आरसीबी का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। फ्रेंचाइजी ने 2011 से अब तक 15 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम सिर्फ 5 मैच ही जीत सकी है। 9 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच बेनतीजा रहा है। पिछले सीजन आरसीबी जब ग्रीन जर्सी में उतरी थी तो उसने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।