Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सब कुछ पाकर भी 'हिटमैन' को वह एक टीस जिंदगी भर रुलाएगी! क्या रोहित शर्मा को जबरन संन्यास की ओर खींचा जा रहा?

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 05:03 PM (IST)

    सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह उनको अब टीम में नहीं देख रहे हैं। ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों को अब तक इस बात की भनक तो लग ही गई होगी कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। दूसरे वनडे के दौरान गुरुवार को यह खबर सामने आई।

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि वह उनको अब टीम में नहीं देख रहे हैं। ऐसे में रोहित कभी भी अपने संन्‍यास का एलान कर सकते हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

    2 आईसीसी ट्रॉफी जीतीं

    रोहित शर्मा ने अपने करियर में वह सब पाया जिसे उन्‍होंने क्रिकेट का ककहरा सीखते समय सोचा भी नहीं होगा। स्पिनर और लोअर ऑर्डर में बल्‍लेबाजी करने वाले रोहित को महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले ने दिया का बेस्‍ट ओपनर बना दिया। रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारत ने आईसीसी की 2 ट्रॉफी जीतीं।

    हिटमैन की कप्‍तानी में भारत ने 2024 का टी20 विश्‍व कप जीता और अगले ही साल चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। रोहित के नाम वनडे में 3 दोहरे शतक हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा सिक्‍स (657) जड़ने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने वनडे विश्‍व कप 2019 में 5 शतक ठोक दिए थे। सब कुछ पाकर भी रोहित को एक टीस जिंदगी भर रहेगी।

    खबरें और भी

    वनडे विश्‍व कप जीतने का सपना

    रोहित शर्मा का सपना था एक वनडे विश्‍व कप जीतना। 2023 में खेले गए वनडे विश्‍व कप में अविजित रही भारतीय टीम को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा नम आंखों के साथ ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। उनका सिर झुका हुआ था। वह दृश्‍य हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी को रुआंसा कर देता है।

    रोहित ने जताई है इच्‍छा

    रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड कह चुके हैं कि वह खुद को अगले वनडे विश्‍व कप के लिए तैयार कर रहे हैं। खुद रोहित ने भी कई इंटरव्‍यू में 2027 का विश्‍व कप खेलने की इच्‍छा जताई है। वह आज भी अपने अधूरी हसरत को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए रोहित ने अपना वजन भी कम किया है।

    हालांकि, सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने रोहित से ऊपर उठने का मन बना लिया है। लंबे समय से यशस्‍वी जायसवाल अपने नंबर की बाट जोह रहे हैं। दूसरी ओर रोहित अभी 39 साल के हो चुके हैं। खबरों की मानें तो रोहित सेलेक्‍टर्स के फैसले से खुश नहीं हैं और उन्‍होंने बीसीसीआई अधिकारियों से इस बारे में बात भी की है।

    हाल के दिनों में रोहित का प्रदर्शन

    इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्‍होंने पहले वनडे में 11 और दूसरे मैच में 26 रन बनाए। इससे पहले अफगानिस्‍तान के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्‍तान ने 16, 48 और 79 रन की पारी खेली थी।

    उन्‍होंने वनडे की पिछली 11 पारियों में कोई शतक नहीं लगाया है। 25 अक्‍टूबर 2025 को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हिटमैन ने नाबाद 121 रन की पारी खेली थी। दूसरी ओर अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले यशस्‍वी जायसवाल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

    वनडे में रोहित का प्रदर्शन

    • रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्‍यू किया था।
    • उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 287 वनडे खेले हैं।
    • इस दौरान 279 पारियों में उन्‍होंने 48.58 की औसत और 92.76 की स्‍ट्राइक रेट से 11757 रन बनाए हैं।
    • वनडे में रोहित के नाम 62 अर्धशतक और 33 शतक हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 264 रन है।

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा की जगह टीम में आने के ये भी हैं दावेदार, यशस्वी जायसवाल नहीं हैं लाइन में अकेले

    यह भी पढ़ें- 360 डिग्री घूम गया रोहित शर्मा का करियर, जहां बने हिटमैन वहीं कहेंगे अलविदा!