IPL 2026 से पहले RCB के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, चिन्नास्वामी में खेलेगी 5 मैच; बाकी मुकाबलों के लिए ढूंढ़ा नया ठिकाना
आरसीबी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अपने 5 मुकाबले खेलती हुई दिखाई देगी। इसके अलावा अप ...और पढ़ें

चिन्नास्वामी में 5 मुकाबले खेलेगी RCB
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2026 में अपने मुकाबले दो शहरों में खेलती हुई दिखाई देगी। आईपीएल 2025 में जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मची थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए वहां पर इस घटना के बाद एक भी मैच नहीं कराया गया था। हालांकि, अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बेंगलुरु की टीम अपने 5 मैच चिन्नास्वामी में खेलती हुई दिखाई देगी।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि आरसीबी के एक भी मैच बेंगलुरु में नहीं खेले जाएंगे। इसके बाद फैंस काफी निराश थे लेकिन अब टीम 5 मुकाबले खेलेगी और विराट कोहली को फैंस अपने पसंदीदा मैदान पर एक्शन में देख पाएंगे। तो वहीं आरसीबी अपने बाकी के मैच रायपुर में खेलती हुई दिखाई देगी। बेंगलुरु ने अगले सीजन के लिए रायपुर को अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में चुना है।
चिन्नास्वामी में मैच कराने का निर्णय
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आरसीबी ने बताया कि बेंगलुरु में मैच आयोजित कराने के लिए अधिकारियों से महीनों तक बातचीत की गई है। आईपीएल 2026 के बाकी दो घरेलू मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। आरसीबी बेंगलुरु में मैचों के आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार और क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त करती है। हमने ये सुनिश्चित करने की कोशिश की मौजूदा चैंपियन के अधिकतर घरेलू मैच अपने मैदान पर ही खेले जाएं।
राजेश मेनन का बयान
RCB के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, "चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारा घरेलू मैदान नहीं है। ये ऐसा स्टेडियम है, जहां हमने सही मायने में अपनी पहचान बनाई है। बेंगलरु में फैंस की ऊर्जा हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रही है, जो उन्हें पूरे टूर्नामेंट के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रशंसकों ने बिना शर्त हमारा साथ दिया है और वे अपनी पसंदीदा टीम के मैच घरेलू मैदान पर देखने के हकदार हैं। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर पर 5 मुकाबले खेलेंगे और इसके लिए हम कर्नाटक सरकार और पुलिस का आभार व्यक्त करते हैं।"
रायपुर में होंगे बाकी मुकाबले
आरसीबी लगातार अपने लिए नया होम ग्राउंड ढूंढ़ रही थी और ऐसी खबरें सामने आई थी कि वे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने कुछ मुकाबले खेलना चाहते हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के इनकार करने के बाद ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में बेंगलुरु ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को चुना है। इस स्टेडियम में बेंगलुरु के 2 मुकाबले खेले जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।