Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SA W vs IND W: दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप की तैयारी का शानदार मौका, आज से शुरू होगी पांच टी-20 मैचों की सीरीज

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:00 AM (IST)

    भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुरू होने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज का पूरा फायदा उठाने के लि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    5 मुकाबले खेले जाएंगे।

    डरबन, पीटीआई। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी-20 विश्व कप से पहले सभी खिलाड़ियों को उचित मौका दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि हम शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुरू होने वाली पांच मैच की टी-20 सीरीज का पूरा फायदा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    हरमनप्रीत ने कहा कि वनडे विश्व कप जीतने के बाद उनकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के विरुद्ध टी-20 सीरीज में जीत दर्ज की है। भारतीय कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मुकाबले इंग्लैंड एवं वेल्स में 12 जून से पांच जुलाई तक होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले उन्हें संयोजन को परखने और लय बनाने का मौका देंगे।

    हरमनप्रीत ने सीरीज से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम इस मौके को बहुत गंभीरता से लेना चाहते हैं और यहां अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। विश्व कप में भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के साथ रखा गया है।

    हरमनप्रीत ने कहा कि हम विश्व कप के लिए जाने से पहले एक इकाई की तरह पूरी तरह तैयार रहना चाहेंगे। साथ ही हम यहां जीत दर्ज करना चाहेंगे। हरमनप्रीत ने टीम संयोजन में अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा की अगुआई वाले स्पिन आक्रमण पर भी पूरा भरोसा दिखाया।

    T20 सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टी20: 17 अप्रैल
    • दूसरा टी20: 19 अप्रैल
    • तीसरा टी20: 22 अप्रैल
    • चौथा टी20: 25 अप्रैल
    • पांचवां टी20: 27 अप्रैल

    यह भी पढ़ें- विश्व कप खिताब ने हमें जीतने का आत्मविश्वास दिया, हरमनप्रीत कौर की नजर अब दूसरी ट्रॉफी पर

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W T20I: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, अनुष्का शर्मा को डेब्यू का मौका; ये दो स्टार बाहर