Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'किसी की नजर नहीं लगने देंगे', बाबर आजम ने कोहली का रिकॉर्ड किया ध्वस्त तो PSL के सीईओ ने किया खास टोटका

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:19 PM (IST)

    बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर पेशावर जल्मी को जीत दिलाई। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बाबर आजम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मुकाबले में अर्धशतक लगाया और अपनी टीम पेशावर जल्मी को जीत दिलाई। बाबर ने अपनी पारी के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाया और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर उनकी नजर उतारते दिखे।

    पेशावर की टीम पीएसएल 2026 में शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हैं। टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं और बाबर की कप्तानी में टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। बल्ले के साथ भी बाबर हिट रहे हैं और कई रिकॉर्ड बना रहे हैं। वे पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी शानदार फॉर्म की वजह से सलमान नजर उतारते दिखे।

    सलमान नसीर ने उतारी नजर

    पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के बीच 15 अप्रैल को मुकाबला खेला गया, जहां पेशावर ने 8 विकेट से जीत हासिल की। मैच में बाबर ने 51 गेंदों पर नाबाद 71 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। मैच के बाद पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर बाबर को बुरी नजर से बचाने के लिए नजर उतारते दिखाई दिए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

    बाबर ने टी20 क्रिकेट में अब 100 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। बाबर से पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर भी टी20 फॉर्मेट में 100 अर्धशतक लगा चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक लगाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 401 पारियों में ये कारनामा किया था। तो वहीं बाबर ने 341 पारियों में खेलते हुए इस मुकाम को हासिल कर लिया है।

    पेशावर ने जीता मैच

    कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में क्वेटा ग्लेडिएटर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन ही बना सकी थी। इसके बाद बाबर की 71 रनों की कप्तानी पारी के दम पर पेशावर ने मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। क्वेटा के लिए हसन नवाज ने सबसे अधिक 37 रनों की पारी खेली। तो वहीं जल्मी के लिए मोहम्मद बासित और सुफियान मुकीम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। पेशावर ने लक्ष्य को 18.3 ओवरों में जीत हासिल की।

    यह भी पढ़ें- मोहम्‍मद रिजवान की टीम की लगातार छठी हार, मैक्‍सवेल बिना खाता खोले आउट; PSL का लो स्‍कोरिंग मैच नहीं जमा पाया रंग

    यह भी पढ़ें- क्या यही है टीम इंडिया का अगला 'विराट'? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का सबसे बड़ा दावा