Sanjiv Goenka को है अपने खिलाड़ियों की फिक्र! प्लेयर के पास जाकर दिया ऐसा रिएक्शन कि वायरल हो गया Video
लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने मैच के बाद अपनी टीम के खिलाड़ी के हालचाल लिए, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने मैच के बाद अपनी टीम के खिलाड़ी की चोट पर अपडेट ली।
लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना रविवार को गुजरात टाइटंस से हुआ। मैच के दौरान लखनऊ के गेंदबाज प्रिंस यादव को शुभमन गिल द्वारा खेले शॉट से हाथ पर चोट लगी। उन्हें तुरंत फिजियो से मदद मिली। चोट के बावजूद प्रिंस यादव ने साहस दिखाया और अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया।
मैच के बाद गोयनका खुद प्रिंस के पास गए और उनके हाथ का हाल जाना। सोशल मीडिया पर गोयनका का यह वीडियो वायरल हो गया है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि जब संजीव गोयनका प्रिंस से मिलने मैदान पर गए, तब वो अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के साथ बातचीत कर रहे थे।
Sanjiv Goenka meets LSG players post-match.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 12, 2026
- Checks on Prince’s hand after injury concern. pic.twitter.com/bPUW6fwbtd
लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक ने पहले ईशांत को गले लगाकर कुछ बात की और फिर प्रिंस यादव से उनका हाल जाना। इसके बाद वो अन्य लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़े। बहरहाल, लखनऊ सुपरजायंट्स को रविवार को मौजूदा सीजन में अपनी दूसरी शिकस्त मिली। गुजरात के हाथों लखनऊ को सात विकेट की शिकस्त मिली।
लखनऊ सुपरजायंट्स ने इकाना स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए। गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 28 रन देकर चार विकेट झटके। गुजरात की टीम इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंची जबकि लखनऊ छठे स्थान पर रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।