Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimron Hetmyer बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में हुए हिट, पहले ही मैच में लपका कैच ऑफ द टूर्नामेंट!

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 06:19 PM (IST)

    शिमरन हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 182 रनों तक पहुंचा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शिमरन हेटमायर का कैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ एक शानदार कैच लपका है। उनका ये कैच टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैचों में शामिल हो सकता है। हेटमायर ने दौड़ते हुए कैच लपका, जो गेंद फ्लैट जा रही थी और इसे देखकर उने टीममेट भी यकीन नहीं कर सके। शिमरन ने इससे पहले बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और फिर फील्डिंग में चमके।

    हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 64 रनों की पारी खेलकर टीम को 180 के स्कोर के पार पहुंचाया। उनकी बैटिंग तो कमाल की रही लेकिन उनका कैच और भी अधिक चर्चा का विषय बन गया।

    शिमरन हेटमायर का कैच

    वेस्टइंडीज के 182 रनों के जवाब में स्कॉटलैंड की तरफ से जॉर्ज मुन्सी और माइकल जोन्स सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोन्स 5 गेंदों पर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद स्कॉटलैंड की टीम ने इस झटके से उबरने की कोशिश की लेकिन तभी हेटमायर के शानदार कैच ने उन्हें दूसरा झटका दे दिया।

    दरअसल, जॉर्ज मुन्सी ने शमार जोसेफ की गेंद पर शॉट खेला, जो बाउंड्री की तरफ जा रही थी। इसके बाद हेटमायर ने दौड़ लगाते हुए इस गेंद को पकड़ लिया और उन्होंने शानदार कैच लपक लिया। हेटमायर का ये कैच इसलिए भी खास रहा क्योंकि गेंद फ्लैट जा रही थी। शिमरन के इस शानदार कैच की वजह से मुन्सी की पारी समाप्त हो गई और वे 19 रन बनाकर आउट हो गए।

     

    बल्लेबाजी में भी चमके हेटमायर

    हेटमायर ने फील्डिंग में कमाल दिखाने से पहले बैटिंग में भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था, जो वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले क्रिस गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी, जिसे अब हेटमायर ने अपने नाम कर लिया है। हेटमायर की बैटिंग की वजह से ही वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान ने बदला अपना फैसला! भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- PAK vs NED: 'छक्‍का मारना इनका स्‍टाइल नहीं है', पहले मैच में बाबर आजम की ऑन-एयर बेइज्‍जती; धीमी पारी खेलकर हुए ट्रोल