Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs CSK Live Streaming: हैदराबाद पर अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी चेन्नई, मुकाबले का फ्री में ऐसे ले सकते हैं मजा

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:44 PM (IST)

    सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों का प् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    SRH vs CSK Live Streaming

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी को साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे के रूप में संजीवनी मिल गई है। उन्होंने अपराजित दिख रही राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की। इसमें सबसे बड़ा योगदान प्रफुल्ल और साकिब का रहा था। अब उनका मुकाबला शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है।

    हैदराबाद की टीम ने अपने घर पर ही राजस्थान को रौंदा था। अब चेन्नई से भिड़ने को तैयार हैं। एसआरएच की गेंदबाजी सीजन में काफाई कमजोर दिखाई दे रही थी क्योंकि टीम में नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं हैं। हालांकि, साकिब और प्रफुल्ल ने टीम में नई ऊर्जा भर दी है। सीएसके के खिलाफ मैच में भी वे इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।

    IPL 2026 में हैदराबाद और चेन्नई का प्रदर्शन

    आईपीएल 2026 में हैदराबाद और चेन्नई दोनों की ही प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। दोनों टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं और 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एसआरएच की टीम बेहतर रन रेट की वजह से अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। तो वहीं सीएसके 8वें नंबर पर मौजूद है।

    हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच कब और कहां खेला जाएगा?

    सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरूआत शाम के 7:30 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस 7 बजे होगा।

    सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच को कैसे देखें लाइव?

    एसआरएच बनाम सीएसके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार के ऐप और वेबसाइट पर होगी। ऐसे में आप मैच का मोबाइल और लैपटॉप पर जियोस्टार पर मजा ले सकते हैं। इसके अलावा टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

    हैदराबाद की कैसी होगी पिच?

    राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां आमतौर पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पिछले पांच टी20 मैचों में से 4 बार स्कोर का बचाव करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। पिछले मैच में यही देखने को मिला था, जहां पर ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम ने 200 से अधिक रन बनाकर मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

    हैदराबाद बनाम चेन्नई हेड टू हेड रिकॉर्ड

    हैदराबाद और चेन्नई के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो सीएसके का पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले हैं, जहां 5 बार की चैंपियन ने 15 बार जीत हासिल की है। तो वहीं एसआरएच ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है।

    सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

    इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन।

    चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, अकील हुसैन।

    इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष म्हात्रे।

    दोनों टीमों का स्क्वाड

    सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन (कप्तान), आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कमिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, पैट कमिंस, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी और जैक एडवर्ड्स।

    चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, अकील हुसेन, प्रशांत वीर, अमन खान, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाकरी फाउल्कस।

    यह भी पढ़ें- RCB vs DC: 'ग्रीन जर्सी' में उतरेगी बेंगलुरु, इस खौफनाक रिकॉर्ड ने उड़ाई फैंस की नींद!

    यह भी पढ़ें- दबाव में बिखर गए हार्दिक पांड्या! बीच मैच में फैन पर झल्लाए मुंबई इंडियंस के कप्तान, Video ने मचाई तबाही