Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैट कमिंस की वापसी के बीच SRH को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:12 PM (IST)

    आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाजद को बड़ा झटका लगा है। पैट कमिंस की वापसी के बीच तेज गेंदबाज चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सनराइजर्स हैदराबाद

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हाल में खुशखबरी आई कि कप्तान पैट कमिंस फिट हो गए हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्हें अब एक झटका लगा है। स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर हो गया है। हैदराबाद की गेंदबाजी इस सीजन संघर्ष कर रही है और वे लगातार स्कोर का बचाव करने में विफल हो रहे हैं। ऐसे में उनके लिए ये बड़ा झटका है।

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। बता दें कि उन्हें हैदराबाद ने ऑक्शन में नहीं खरीदा था और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर जैक इडवर्ड्स के बाहर होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया था। अब वे भी चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। कमिंस की वापसी के बीच हैदराबाद के लिए एक और गेंदबाज का बाहर होना चिंता का विषय है।

    डेविड पेन चोट की वजह से बाहर

    पेन के बाहर होने की पुष्टि करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पोस्ट कर लिखा, "डेविड पेन टाटा आईपीएल 2026 से एड़ी की चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।" हैदराबाद के लिए ये सीजन खिलाड़ियों की चोट की वजह से बड़ी समस्या वाला रहा है। कप्तान कमिंस चोट की वजह से अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनओसी भी मिल गई है। वे चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल सकते हैं।

    इससे पहले इंग्लैंड के पेसर ब्रायडन कार्स भी चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को एसआरएच ने अपनी टीम में शामिल किया है। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके लिए दो युवा तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन उनके लिए नई खोज रहे हैं, जिन्होंने डेब्यू पर 4-4 विकेट अपने नाम किए।

    सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन

    हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 मैचों में जीत हासिल की है। उनका अला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- PSL बना सर्कस, जमकर हो रही कॉमेडी! रन आउट का यह प्रयास आपको कर देगा हंसने पर मजबूर

    यह भी पढ़ें- Babar Azam के सामने फीके पड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड; पाकिस्‍तानी क्रिकेटर PSL में भी बने नंबर-1