बड़ौदा की टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिला मौका, क्रुणाल को मिली कप्तानी
बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में अपनी टीम घोषित की, जिसमें स्टार ऑलराउंडर ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आईएएनएस, बड़ौदा। बड़ौदा ने टी-20 प्रारूप की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जगह नहीं मिली है। टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। क्रुणाल की कप्तानी में घोषित बड़ौदा की टीम में जितेश शर्मा, दीपक हुड्डा और रसिख सलाम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
हार्दिक आईपीएल 2026 के बाद से ही कई चोटों की वजह से मैदान से बाहर हैं। आईपीएल के दौरान पीठ में ऐंठन होने के बाद से हार्दिक ने अपना ज्यादातर समय बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बिताया है। उन्होंने आखिरी बार 24 मई को आईपीएल में खेला था।
हार्दिक पांड्या की वापसी में देरी
ऑलराउंडर को हाल ही में अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया-ए के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए भारत-ए की टीम में चुना गया था, लेकिन पिंडली में नई चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था। हाल ही में, भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक की नेशनल सेटअप में संभावित वापसी के बारे में बात की और कहा कि ऑलराउंडर पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की टीम
क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी. पटेल, सफवान पटेल।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।