T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: सूर्या बोले- कोलंबो के लिए टिकट बुक; 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार भारत

T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: 20 टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Men’s T20 World Cup Captain’s Day Press Conference Live Updates: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आज कैप्टन-डे इवेंट का आयोजन हो रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब टी-20 विश्व कप का कैप्टन-डे इवेंट दो अलग-अलग देशों में हो रहा है। मुंबई और कोलंबो में 20 टीमों के कप्तान मीडिया से बातचीत करते हुए टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों के बारे में बताएंगे। बता दें कि 7 फरवरी 2026 से टी20 विश्व कप का आगाज हो रहा है, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है।
आज मुंबई में कैप्टन्स-डे दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया, अफगानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज टीमों के कप्तान मौजूद होंगे। इन सभी 12 टीमों के कप्तान बीसीसीआई के हेडक्वार्टर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा होंगे।
ICC द्वारा भेजे गए इनवाइट के अनुसार, 12 कप्तानों को मीडिया से बात करने के लिए 2 ग्रुप में बांटा गया है, पहला ग्रुप दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और दूसरा ग्रुप 3:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ राशिद खान, हैरी ब्रूक, दिलप्रीत बाजवा (कनाडा), वेन मैडसेन (इटली), गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया), रोहित पौडेल (नेपाल), मिशेल सेंटनर, रिची बेरिंगटन (स्कॉटलैंड), एडेन मार्करम, मोनांक पटेल (USA) और शाई होप मुंबई में मौजूद रहेंगे।
कोलंबो में कैप्टन डे इवेंट मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में दोपहर 12 बजे से होगा। एक बार फिर 8 हिस्सा लेने वाले कप्तानों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा, जो दोपहर 12 बजे और 12:30 बजे से बोलेंगे। पाकिस्तान, पिछले विजेता ऑस्ट्रेलिया, को-होस्ट श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, ओमान, UAE और जिम्बाब्वे कोलंबो इवेंट का हिस्सा होंगे।
T20 WC PC LIVE: स्कॉटलैंड के कप्तान क्वालिफिकेशन पर क्या बोले?
स्कॉटलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के टूर्नामेंट में हटने के बाद जगह बनाई। इसको लेकर RevSportz के अनुसार, T20 वर्ल्ड कप कैप्टन-डे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने अपनी तैयारियों के बारे में कहा, "यह हमारे लिए अनोखी परिस्थितियां रही हैं। तैयारियां दूसरी टीमों से अलग रही हैं। हम हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। हम यहां अब तक अपने समय का सच में आनंद ले रहे हैं।"
T20 World Cup Captains Day LIVE: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के कप्तानों ने क्या कहा?
हैरी ब्रूक ने कहा कि हम बस अपने काम पर ध्यान देते हैं। यह ICC को तय करना है कि कौन खेलेगा और कौन नहीं। यह हमारे बस की बात नहीं है।
वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि जब तक आप उन चीज़ों पर ध्यान दे रहे हैं जिन्हें आप कंट्रोल कर सकते हैं, तब तक सब ठीक है। हम दूसरी टीमों को कंट्रोल नहीं कर सकते।
Suryakumar Yadav ने टी-20 विश्व कप से पहले अपनी रणनीति बताई
सूर्यकुमार यादव ने साथ ही कहां कि यहां हर टीम अच्छी है, इसलिए अच्छा क्रिकेट खेलना जरूरी है। फॉर्म में वापस आकर और रन बनाकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम जिस तरह से खेलना चाहते हैं, उसे कंट्रोल करना चाहते हैं, ओस हमारे कंट्रोल में नहीं है।
T20 World Cup Press Conference LIVE: Suryakumar Yadav ने कोच Gambhir को लेकर क्या कहा?
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि कैसे ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर ने पूरे क्लचर को बदला। उन्होंने कहा कि ये एक शानदार सफर रहा है। उन्होंने टीम में जो माहौल बनाया है, उन्होंने टीम के लिए खेलने और पर्सनल माइलस्टोन को पीछे रखने का कल्चर डालने की कोशिश की है। ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत हल्का है।
T20 World Cup Press Conference LIVE: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान क्या बोले
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि भारत में आईपीएल खेलने की वजह से सिर्फ अफगान खिलाड़ियों को ही नहीं, बल्कि सभी टीमों को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, इसलिए ये फायदा सिर्फ अफगानिस्तान तक सीमित नहीं है। राशिद ने ये भी कहा कि अफगानिस्तान से उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी हैं और हर टीम के पास 4-5 मैच विनर खिलाड़ी हैं।
T20 World Cup Press Conference LIVE: "ऐसा लगता है हम फेवरेट है"
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जिस तरीके से हम खेल रहे हैं, उससे लग रहा है कि हम फेवरेट है। टूर्नामेंट में बाकी 19 टीम भी अच्छी फॉर्म में है। अपनी फॉर्म में वापसी कर संतुष्टि मिली है, वो भी इस बड़े टूर्नामेंट से पहले।
Captains Day LIVE: सूर्यकुमार यादव ने पाक के बॉयकॉट पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के भारत के मैच नहीं खेलने पर कहा, "मुझे लगता है कि माइंडसेट काफी क्लियर है। हमने मैच खेलने से मना नहीं किया है। यह दूसरी तरफ से आया है। ICC ने ऑफिशियल फिक्स्चर दिए हैं। BCCI और सरकार ने ICC के साथ मिलकर एक न्यूट्रल वेन्यू तय किया है। हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है। इसलिए हम पक्का जा रहे हैं।"
T20 World Cup 2026 Captains Day LIVE: कप्तान सूर्या ने क्या कहा?
पाकिस्तान के टी-20 विश्व कप में भारत से नहीं खेलने पर भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा कि अभी हमने तो मना नहीं किया। उन्होंने मना किया है। हमारा प्लान क्लीयर है। पहले मुंबई में खेलेंगे, फिर दिल्ली में खेलेंगे फिर कोलंबो जाएंगे।
Captains Day LIVE: टी-20 विश्व कप को लेकर बहुत उत्साहित हैं सलमान अली आगा
सलमान अली आगा ने कहा, "यह कप्तान के तौर पर मेरा पहला वर्ल्ड कप है, और मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम मेरी लीडरशिप में अच्छा परफॉर्म करेगी।"
T20 World Cup Captains Day LIVE: भारत से मैच बॉयकॉट पर क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि 15 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाफ ग्रुप ए मैच के बारे में सरकार जो भी फैसला लेगी, टीम उसे मानेगी। सलमान अली आगा ने कोलंबो में कहा, "हमें पक्का नहीं पता कि भारत के खिलाफ मैच होगा या नहीं। सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसे मानेंगे।"
T20 World Cup Captains Day Press Conference LIVE: पाकिस्तान के पीएम ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने गुरुवार को सरकार के इंडिया से टी20 विश्व कप ग्रुप-मैच बॉयकॉट फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ये एक दम सही फैसला है, जिसे काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है।
ICC T20 WC 2026 Captain's Day LIVE: पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने क्या कहा?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा कोलंबो में कैप्टन डे ब्रीफिंग में शामिल हुए। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बांग्लादेशी हमारे भाई हैं, हम पाकिस्तान के लिए उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हैं। यह दुख की बात है कि वे टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।"
T20 World Cup Captains Day LIVE: सूर्यकुमार यादव कितने बजे मीडिया से करेंगे बात?
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच मीडिया से बात करते हुए नजर आएंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने 4 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया था।
T20 WC Captains Day Live: T20 वर्ल्ड कप 2026 कैप्टंस-डे प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा कोलंबो में मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में दोपहर 12 बजे से मीडिया को संबोधित करेंगे। ऐसे में ये माना जा रहा है कि वो 15 फरवरी को कोलंबो में टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए मैच के पाकिस्तान के ना खेलने के फैसले पर भी चुप्पी तोड़ेंगे।
T20 World Cup 2026 Captains Day Press Conference Live: स्वागत है आपका दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में
नमस्कार, स्वागत है आपका। टी20 विश्व कप 2026 के कैप्टन डे प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दैनिक जागरण की लाइव कवरेज में।