Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात टाइटंस में हुई मैच विनर खिलाड़ी की एंट्री, चोटिल इंग्लिश प्लेयर को किया रिप्‍लेस

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 06:38 PM (IST)

    आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। टॉम बैंटन चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम में मैच विनर खिलाड़ी की ए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गुजरात टाइटंस (फोटो क्रेडिट: IPL)

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। अब तक कई प्लेयर्स चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। तो वहीं फ्रेंचाइजी नए-नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर रही हैं। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन भी उंगली की चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का एलान भी गुजरात ने कर दिया है।

    बैंटन की जगह जीटी ने अपनी टीम में साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बैटर कॉनर एस्टरहुइजेन को शामिल किया है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मौचों की टी20 सीरीज में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा था। अब उन्हें गुजरात की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया है। वे आईपीएल में पहली बार खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

    कॉनर एस्टरहुइजेन गुजरात में शामिल

    बैंटन उंगली की चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर एस्टरहुइजेन को जीटी ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कर दी है। मीडिया एडवाजरी जारी करते हुए लिखा, "गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन के स्थान पर कॉनर एस्टरहुइजेन को अपनी टीम में शामिल किया है। वे उंगली की चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से बाहर हो गए हैं। ये आईपीएल में उनका पहला अनुभव होगा। उन्हें गुजरात ने 75 लाख की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है।"

    कौन हैं कॉनर एस्टरहुइजेन?

    कॉनर एस्टरहुइजेन हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में नजर आए थे। उन्होंने अपनी टीम को 3-2 से सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने 5 मैचों में 50 की औसत और 145.99 की स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बनाए थे। उनका जन्म साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 31 मई 2001 को हुआ था। घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

    एस्टरहुइजेन का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

    एस्टरहुइजेन ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 21 फर्स्ट क्लास मैचों में 49.80 की औसत के साथ 1295 रन बनाए हैं। इसके अलावा 13 लिस्ट ए मैचों में उनके बल्ले से 381 रन निकले हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 44 मैचों में 926 रन बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- RCB vs DC: 'ग्रीन जर्सी' में उतरेगी बेंगलुरु, इस खौफनाक रिकॉर्ड ने उड़ाई फैंस की नींद!

    यह भी पढ़ें- दबाव में बिखर गए हार्दिक पांड्या! बीच मैच में फैन पर झल्लाए मुंबई इंडियंस के कप्तान, Video ने मचाई तबाही