यूपी के खिलाड़ियों का IPL 2026 में प्रदर्शन, 1 रन 15 लाख रुपये का पड़ा; रिंकू समेत कई बड़े नामों ने किया बेहद निराश
UP Players IPL 2026: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने खिताब जीता, लेकिन उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। ध्रुव जुरेल और मोहसिन खान जैसे ...और पढ़ें

UP के स्टार्स का IPL 2026 में मिला-झुला प्रदर्शन
HighLights
IPL 2026 Final में RCB ने GT को 5 विकेट से हराया
आरसीबी ने लगातार दूसरी बार जीता आईपीएल का खिताब
यूपी प्लेयर्स का आईपीएल 2026 में मिला-झुला प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। UP Cricketers Performance IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन अब खत्म हो चुका है, जहां फाइनल मैच में आरसीबी ने जीटी को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। लगातार दूसरे सीजन आईपीएल का खिताब जीतने पर आरसीबी की टीम को 20 करोड़ रुपये इनामी राशि के तौर पर मिले, जबकि रनर-अप टीम गुजरात टाइटंस को 12.50 करोड़ की राशि मिली।
आरसीबी की जीत में विराट कोहली (Virat Kohli) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल मैच में नाबाद 75 रन की पारी खेली। इस सीजन किंग कोहली के अलावा कई ऐसे स्टार्स रहे, जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीता और उन्हें सीनियर भारतीय नेशनल टीम में शामिल करने की मांग तेजी से उठने लगी।
इसमें सबसे बड़ा नाम बिहार के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का है, जिन्होंने पूरे सीजन कुल 776 रन बनाए और उन्हें फाइनल के बाद 5 बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा गया।
वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिनके लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जिन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों रुपये बरसाए थे, वह मैदान पर रन और विकेटों के लिए तरसते नजर आए।
हालत ये हो गई कि अगर उनके कॉन्ट्रैक्ट की रकम और उनके द्वारा बनाए रनों का हिसाब निकाला जाए तो फ्रेंचाइजी को उनका 1 रन करीब 15 लाख रुपये का पड़ा है।
UP के स्टार्स का IPL 2026 में मिला-झुला प्रदर्शन
1. रिंकू सिंह (Rinku Singh)
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रिंकू सिंह का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के लिए रिटेन किया था। पिछले कुछ सीजन में लगातार मैच जिताने वाली पारियां खेलने वाले रिंकू इस बार रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।
मिडिल ऑर्डर में उनसे जिस आक्रामक फिनिशिंग की उम्मीद थी, वह इस सीजन में गायब दिखी। उन्होंने आईपीएल 2026 में कुल 14 मैच केकेआर की तरफ से खेलते हुए 295 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 27 चौके और 11 छक्के जड़े।
खबरें और भी
बता दें कि केकेआर की टीम के लिए इस सीजन की शुरुआत ही बेहद निराशाजनक रही थी, जहां टीम अपने शुरुआती 6 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई थी।
उसके बाद टीम ने वापसी करते हुए अगले 7 मैचों में से 6 मैच जीते, लेकिन ये उनके प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं थे। केकेआर ने 7वें स्थान पर रहकर अपना सफर समाप्त किया। रिंकू, जिन्हें केकेआर ने 13 करोड़ पर रिटेन किया था, वह मैच विनिंग वाली अपनी क्षमता दिखाने में फेल हुए।
2. प्रशांत वीर (Prashant Veer)
उत्तर प्रदेश (UP) के अमेठी जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रशांत वीर के लिए डेब्यू आईपीएल सीजन निराशाजनक रहा। उन्हें ऑक्शन में सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा और वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे।
समीर रिजवी ने अपने करियर का पहला IPL मैच 3 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ खेला था और उस मैच में वह 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे थे। अगले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ जब टीम मुश्किल में थी, तो उन्होंने 29 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली थी, जो कि पूरे सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके बाद समीर का फॉर्म लगातार गिरता गया और अगले तीन मैचों में वह कुल 42 रन बना सके।
ऑलराउंडर होने के नाते उनसे गेंदबाजी की उम्मीद भी थी, लेकिन पूरे आईपीएल सीजन उन्होंने 12 गेंद डाली और इस दौरान उन्होंने 25 रन खर्च किए। वहीं, बल्ले से उन्होंने सीएसके के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 90 रन बनाए। उनकी नीलामी की कीमत के हिसाब से देखें तो CSK को उनका एक रन करीब 15.6 लाख रुपये का पड़ा।
3. समीर रिजवी (Sameer Rizvi)
मेरठ के समीर रिजवी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन निराशाजनक रहा। जहां साल 2024 सीजन में समीर रिजवी ने खूब सुर्खियां तब बटोरीं थी, जब सीएसके ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, क्योंकि उस समय घरेलू क्रिकेट के बाहर उन्हें कम ही लोग जानते थे, लेकिन 8 मैचों की 5 पारियों में वह 51 रन ही बना सके थे।
उनके उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से सीएसके ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था। फिर 2025 आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 95 लाख रुपये में खरीदा।
पिछले सीजन उन्होंने 5 मैचों में 121 रन बनाए थे, जिसको देखते हुए दिल्ली ने उन्हें IPL 2026 के लिए रिटेन किया, लेकिन IPL 2026 में शानदार शुरुआत के बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली।
इस सीजन पहले मैच में 47 गेंदों पर 70 रन और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों पर 90 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले समीर अगले ही मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए और फिर लगातार रन नहीं बना पाए। समीर ने सीजन 11 मैचों में 252 रन बनाए। खास बात ये है कि उनके कुल रनों का लगभग 65% हिस्सा पहले दो मैचों से ही आया था।
4. विु निगम (Vipraj Nigam)
बाराबंकी जिले के 22 साल के विप्रज निगम को IPL 2026 सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने 5 मैच खेले और इस दौरान वह सिर्फ 2 विकेट ले पाए और कुल 113 रन खर्च किए। पूरे सीजन में उन्हें सिर्फ दो बार बैटिंग का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 15 रन बनाए।
5. ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel)
आगरा के ध्रुव जुरेल इस आईपीएल सीजन राजस्थान के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 16 मैचों में 154.65 के स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए और सीजन में उन्होंने बल्ले से 6 अर्धशतक लगाए और कुल 46 चौके और 24 छक्के जड़े।
6. मोहसिन खान (Mohsin Khan)
संभल जिले के मोहसिन खान चोट की वजह से IPL 2025 नहीं खेल पाए थे, लेकिन 2026 में उन्होंने जोरदार वापसी की। इस सीजन 7 मैचों में उन्होंने 11 विकेट झटके।
KKR के खिलाफ 23 रन देकर 5 विकेट लेने का कमाल किया। वह IPL की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने। लगातार 140 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मोहसिन यूपी के सबसे दमदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं।
7. दीपक चाहर (Deepak Chahar)
आगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर लंबे समय से IPL के सबसे डिमांड वाले गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्हें साल 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9.25 करोड़ में खरीदा और इस सीजन भी टीम ने उन्हें रिटेन किया, लेकिन उनका खराब दौर खत्म नहीं हुआ।
चाहर 8 मैचों में सिर्फ 8 विकेट ही ले पाए, जहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक ओवर में उन्होंने 22 रन दे दिए। पंजाब किंग्स के सामने 15 गेंदों पर 45 रन लुटा दिए। वहीं, उनकी टीम मुंबई का सीजन भी खराब रहा, जहां टीम ने 14 में से 10 मैच हारकर टीम 9वें नंबर पर रही।
8. कुलदीप और शमी का औसत प्रदर्शन (Kuldeep Yadav & Mohammed Shami)
कानपुर के स्पिनर कुलदीप यादव इस सीजन 11 मैचों में सिर्फ 10 विकेट ले पाए। 8 मैचों में उनकी इकोनॉमी 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा रही।
वहीं अमरोहा के मोहम्मद शमी इस सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में 10 करोड़ में गए। उन्होंने 13 मैचों में 12 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन हैदराबाद के खिलाफ रहा, जहां 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।