IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी सिर्फ रनों के ही नहीं, ट्रॉफियों के मामले में भी बने नंबर-1
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है और लगातार रन बनाए हैं। इसी कारण वह ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे हैं। वैभव के हिस्से इस साल प ...और पढ़ें
-1780314001640_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया धमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल-2026 में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 15 साल का ये बल्लेबाज रनों के मामले में तो नंबर-1 रहा। इसके साथ ही वह ट्रॉफियां जीतने के मामले में भी छा गए।
वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 776 रन बनाए। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट बताता है कि वह किस तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे। वैभव ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जबकि उनका औसत 48.50 का रहा। उन्होंने इस सीजन 72 छक्के मारे हैं जबकि 62 चौके उनके बल्ले से निकले।
जीते पांच अवॉर्ड
इसी प्रदर्शन के दम पर वैभव आईपीएल-2026 में पांच अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाने वाली ऑरेंज कैप तो जीती ही। साथ ही इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन और मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन के अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
इसी के साथ वैभव एक आईपीएल में निजी तौर पर पांच अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी खिलाड़ी ने ये मुकाम हासिल नहीं किया।
दूसरे ही सीजन में किया कमाल
वैभव का ये दूसरा ही आईपीएल सीजन था। उन्हें राजस्थान ने पिछले साल ही आईपीएल में खरीदा था। राजस्थान ने वैभव के लिए 1.10 करोड़ रुपये दिए थे। पिछले ही सीजन वैभव ने अपनी झलका दिखा दी थी। उन्होंने सात मैच खेले थे और 252 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।