Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संन्यास लेने वाले भारतीय स्टार ने चार दिन बाद ही किया वापसी का एलान, थामा इस विदेशी टीम का हाथ

    Updated: Tue, 26 May 2026 09:56 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने संन्यास की घोषणा के चार दिन बाद ही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की टीम कैंडी रॉयल्स के साथ करार किया है। वह 2019 विश्व कप ट ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विजय शंकर ने थामा नई टीम का हाथ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले संन्यास का एलान करने वाले भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने चार दिन बाद ही नई टीम का दामन थाम लिया है। विजय शंकर साल 2019 में भारत की वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। हालांकि, वह कई दिनों से टीम से बाहर चल रहे थे। आईपीएल-2026 में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

    विजय शंकर ने 22 मई को अपने संन्यास का एलान किया था। इसके चार दिन बाद यानी 26 मई को वह लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की टीम कैंडी रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं।

    दिग्गजों के साथ खेलेंगे

    35 साल के विजय लंका प्रीमियर लीग में शामिल बड़े विदेशी नामों में से एक हैं। एक जून को लीग का ड्राफ्ट होना है और इससे पहले ही कैंडी ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। इस टीम में श्रीलंका के दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदू हसारंगा और इंग्लैंड के मोईन अली हैं जो ड्राफ्ट से पहले मर्की ग्रुप का हिस्सा हैं।

    टूर्नामेंट के नियम ड्राफ्ट से पहले टीमों को दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ-साथ दो विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की इजाजत देते हैं। मोईन अली के अलावा कैंडी ने दूसरे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर विजय शंकर को चुना है।

    ऐसा रहा है करियर

    विजय शंकर ने भारत के लिए 12 वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं, लेकिन वह टीम में ज्यादा टिक नहीं सके। 2019 वर्ल्ड कप के लिए जब उनका चयन हुआ था तो काफी विवाद हुआ था क्योंकि उन्हें अंबाती रायडू की जगह टीम में तरजीह दी गई थी। हालांकि, इसके बाद वह टीम से बाहर कर दिए गए थे। टीम में आने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की, लेकिन वापसी नहीं कर सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच भारतीय स्‍टार ने किया संन्‍यास का एलान, पोस्‍ट शेयर कर तोड़ा फैंस का दिल

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT: कगिसो रबाडा की रफ्तार से कांप गई रिकॉर्ड्स बुक, मोहम्‍मद शमी का कीर्तिमान हुआ चकनाचूर