Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज डिसाइडर से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, टीम से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:02 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम का बड़ा झटका लगा है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    वॉशिंगटन सुंदर आखिरी वनडे मैच से बाहर

    वॉशिंगटन सुंदर आखिरी वनडे मैच से बाहर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम का बड़ा झटका लगा है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ESPN की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन सुंदर आखिरी वनडे मैच से बाहर हो गए हैं।

    गुरुवार को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। इसके लिए उन्हें इलाज की जरूरत पड़ी। लक्ष्य का पीछा करने के लिए वह मैदान पर नहीं उतरे। वॉशिंगटन की गैर-मौजूदगी में टीम बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को प्‍लेइंग 11 में शामिल कर सकती है।

    दूसरे वनडे में बनाए 2 रन

    सोफिया गार्डन्स में भारत की हार के दौरान वॉशिंगटन ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए थे। पारी के दौरान एक ब्रेक में उन्हें फिजियो से अपनी जांघ पर पट्टी बंधवाते हुए देखा गया था। जब वे आउट हुए तो वे काफी तकलीफ में मैदान से बाहर गए।

    मैच के बाद भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा, "वॉशिंगटन को चोट तब लगी जब वे मिड-ऑफ की तरफ अपना पहला रन लेने के लिए दौड़े। मुझे लगता है कि उनके हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए।"

    खबरें और भी

    पहले मैच में लगाई फिफ्टी

    जब टीम में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी मौजूद थे, तब वॉशिंगटन एक अतिरिक्त खिलाड़ी की तरह थे, लेकिन अब वे भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने फिफ्टी लगाई थी। वह 52 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे थे। सुंदर और अक्षर के बीच 102 रन की साझेदारी हुई थी। भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता था।

    वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्‍णा, ईशान किशन, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

    यह भी पढ़ें- सब कुछ पाकर भी 'हिटमैन' को वह एक टीस जिंदगी भर रुलाएगी! क्या रोहित शर्मा को जबरन संन्यास की ओर खींचा जा रहा?

    यह भी पढ़ें- रोहित-विराट की जोड़ी ने पलटा भारतीय क्रिकेट का इतिहास, 94 सालों में मात्र तीसरी बार हुआ ये करिश्मा