Trending

    SA vs NZ: कौन हैं Finn Allen? सेमीफाइनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली पारी खेलकर बने न्यूजीलैंड के नए 'रन मशीन'

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 06:00 AM (IST)

    फिन एलन ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक है, जि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    SA vs NZ: कौन हैं फिन एलन? (Who is Finn Allen)

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Finn Allen T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टिकट कटाया। न्यूजीलैंड की टीम के लिए फिन एलन ने नाबाद 100 रन की जो ऐतिहासिक पारी खेली, उसकी हर जगह चर्चा हो रही है। 33 गेंद में शतक जड़कर एलेन ने टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    उन्होंने क्रिस गेल के (47 गेंद, 2016) के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ये न केवल टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक है, बल्कि किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ भी टी20आई की सबसे तेज सेंचुरी है।

    एलन ने केवल 4 गेंद डॉट खेली और वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के रिकॉर्ड की बराबरी की। सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में इस विस्फोटक पारी के दम पर उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि वो कीवी टीम के नए रन मशीन हैं। 

    कौन हैं फिन एलन? (Who is Finn Allen)

    फिन एलन को न्यूजीलैंड क्रिकेट का फ्यूचर स्टार माना जाता है। उनका जन्म 22 अप्रैल 1999 को ऑकलैंड में हुआ। वो पहली बार चर्चा में साल 2018 में आए थे, जब अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने अपनी बैटिंग से हर किसी को इंप्रेस किया था। वह अपनी निडर बैटिंग और पहली गेंद से ही प्रहार करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। जैसा उन्होंने सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखाया। फिन एलन आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, आईपीएल 2026 में वो केकेआर की ओर से खेलते नजर आएंगे।

    फिन एलन ने रचा इतिहास

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में एलेन ने वो कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका था। उन्होंने मात्र 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। उन्होंने क्रिस गेल के 47 गेंदों के रिकॉर्ड को बहुत पीछे छोड़ दिया।

    इसके अलावा एलेन ने मार्को यानसेन की लगातार 5 गेंदों पर प्रहार करते हुए अपना शतक पूरा किया। वहीं, वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मैच (सेमीफाइनल/फाइनल) में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

    ऐसा है क्रिकेट करियर

    एलन ने साल 2021 में टी20आई और 2022 में वनडे में डेब्यू किया। उन्हें आईपीएल 2026 मिनी नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपये में साइन किया था। घरेलू स्तर पर, वह ऑकलैंड का प्रतिनिधित्व करते हैं और पर्थ स्कॉर्चर्स, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के लिए काम कर चुके हैं। उनके पास 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का सर्वोच्च T20I स्कोर-137 भी है।

    यह भी पढ़ें- SA vs NZ: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने का फिन एलन ने खोला राज, टीम इंडिया से जोड़ा कनेक्शन

    यह भी पढ़ें- SA vs NZ: 'वो बस एक काली रात...' सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद टूट गए कप्तान एडन मार्करम; बताया कैसे फिसला फाइनल का टिकट