कौन हैं इंग्लैंड की कप्तान किरा चैतली? भारत से है खासा नाता, जानिए रोचक कहानी
किरा चैतली, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं, इंग्लैंड-ए महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए भारत दौरे पर आ ...और पढ़ें

इंग्लैंड की कप्तान का भारत से खास नाता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड-ए महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रही है और इस टीम की कप्तानी एक ऐसी खिलाड़ी कर रही है जिसकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। इस खिलाड़ी का नाम है किरा चैतली। सरे की यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इंग्लैंड-ए महिला टीम की कप्तानी करेंगी। यह दौरा उनके लिए सिर्फ एक दौरा नहीं बल्कि अपनी कुछ यादों को ताजा करने का मौका भी है।
उनके लिए यह सिर्फ क्रिकेट दौरा नहीं होगा बल्कि भारत से अपने रिश्तों को ताजा करने का पल भी होगा। किरा ने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है और उन पर बतौर कप्तान यह जिम्मेदारी भी होगी कि वह इस दौरे पर टीम को जीत भी दिलाएं।
पिता का है नाता
किरा चैतली का जन्म लंदन के साउथवर्क में हुआ था, लेकिन उनके पिता हैरी भारत में ही जन्में थे। उनके पिता का जन्म मुंबई में हुआ था और वह यहीं बड़े हुए थे। इसके बाद वह लंदन चले गए। वह अभी भी अपने परिवार वालों से मिलने भारत आते रहते हैं और इसी तरह किरा भी कई बार भारत आ चुकी हैं और यहां पर क्रिकेट को देख चुकी हैं। अब वह बतौर खिलाड़ी यहां आ रही हैं।
किरा के पिता मुंबई इंडियंस के बड़े फैन हैं और जब द हंड्रेड में एमआई लंदन ने किरा को खरीदा था तो वह काफी खुश हुए थे। वह हमेशा से चाहते थै कि किरा मुंबई की फ्रेंचाइजी के साथ खेलें और उनका यह सपना सच भी हो गया।
पिता भी खेले क्रिकेट
किरा के पिता हैरी ने भी इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेली है। वह एक विकेटकीपर और ऑलराउंडर थे। 2023-24 में वह कुछ समय के लिए यॉर्कशर के चेयरमैन भी रहे। अपने पिता को देखते हुए ही किरा ने विकेटकीपर बनने की ठानी और अब इंग्लैंड में अपना जलवा दिखा रही हैं।
भारत दौरे पर इंग्लैंड-ए महिला टीम को तीन टी20 मैच, तीन वनडे और एकमात्र चार दिवसीय मैच खेलना है। इस दौरे से वह इंग्लैंड की सीनियर टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के क्रिकेटर ब्रायडन कार्स को मिली फौरीराहत, नाइट क्लब मामले में पुलिस ने जांच की बंद; लेकिन करियर पर खतरा बरकरार
यह भी पढ़ें- केविन पीटरसन की इंग्लैंड टीम में हुई वापसी, 2027 विश्व कप के लिए ECB ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
