Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? IPL में डेब्यू पर ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड, वरुण एरोन की हैं खोज

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:35 PM (IST)

    आईपीएल 2026 में खतरनाक फॉर्म में दिख रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू किया। उन्होंने पहले ओवर में 3 विक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने आईपीएल के अपने डेब्यू पर ही गेंदबाजी से तहलका मचा दिया और पहले ओवर में ही राजस्थान के 3 विकेट चटका दिए। आरआर इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज उनकी टीम के ताकत थे लेकिन इस मैच में वे कमाल नहीं कर सके।

    सूर्यवंशी और जुरेल इस सीजन टीम की ताकत रहे हैं और ऊपर से ही मैच फिनिश करते रहे हैं। हालांकि, सूर्यवंशी अपना खाता भी नहीं खोल सके और जीरो पर आउट हो गए। तो वहीं जुरेल भी बिना कोई रन बनाए आउट हुए। हैदराबाद की संघर्ष कर रही गेंदबाजी के लिए हिंगे उम्मीद की किरण बनकर आए हैं। उन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटकाए और सनसनी मचा दी है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि प्रफुल्ल हिंगे कौन हैं?

    कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?

    प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने से पहले उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 27 विकेट हासिल किए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव बेहद कम रहा है। उन्होंने मात्र एक मैच खेला है और एक विकेट चटकाए हैं। हैदराबाद ने उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

    वरुण एरोन की खोज हैं प्रफुल्ल

    प्रफुल्ल को आईपीएल में चुनने का श्रेय हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन को जाता है। उन्होंने नीलामी से पहले उन्हें एसआरएच के ट्रॉयल के लिए बुलाया था। हिंगे की गेंदबाजी से वे काफी प्रभावित हुए और उन्हें हैदराबाद की टीम के साथ जोड़ लिया। प्रफुल्ल ने अपने पहले 3 ओवरों में 18 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल कर लिए। 9 रनों के स्कोर पर ही हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई।

    IPL डेब्यू पर प्रफुल्ल ने रचा इतिहास

    प्रफुल्ल ने राजस्थान के खिलाफ अपने पहले ओवर में 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरे और लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को अपना शिकार बनाया। वे आईपीएल के इतिहास में डेब्यू पर पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

    यह भी पढ़ें- महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC ने प्राइज मनी का किया एलान

    यह भी पढ़ें- SRH vs RR: अंधेरे ने तोड़ा Ishan Kishan का शतकीय सपना, हैदराबाद में चंद लम्‍हों की तकनीकी खराबी ने बिगाड़ा माहौल