WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर पर छाया वैभव का जादू, सूर्यवंशी की जर्सी पहनकर जिम में वर्कआउट करते नजर आए
आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ...और पढ़ें

सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर और वैभव सूर्यवंशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं और फैंस के बीच खास पहचान बनाई है।
इसी बीच WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने भी वैभव के प्रति अपना समर्थन दिखाकर इंटरनेट मीडिया पर हलचल मचा दी। एलिमिनेटर मुकाबले से पहले मैकइंटायर ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी जर्सी पर वैभव सूर्यवंशी का नाम लिखा था।
WWE Superstar Drew McIntyre wearing Vaibhav Sooryavanshi’s RR jersey. 🔥❤️ pic.twitter.com/YIr4o7g23X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2026
उनका यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। इस सीजन राजस्थान की बल्लेबाजी मुख्य रूप से शीर्ष क्रम पर टिकी रही है। वैभव ने अब तक 680 रन बनाकर टीम को कई अहम जीत दिलाई हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 426 और ध्रुव जुरैल ने 508 रन का योगदान दिया है।
एलिमिनेटर मैच में वैभव शतक जड़कर इतिहास रचने से चूक गए। उन्होंने 334.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 29 गेंदों पर 97 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
खबरें और भी
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स
- वैभव सूर्यवंशी: 65 सिक्स (2026)
- क्रिस गेल: 59 सिक्स (2012)
- आंद्रे रसेल: 52 सिक्स (2019)
- अभिषेक शर्मा: 43 सिक्स (2024)
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने IPL के रिकॉर्ड्स को तोड़-मरोड़कर रख दिया, प्लेऑफ इतिहास में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।