ऑक्शन में बिकने पर निकले थे आंसू, पांच बहनों का मिला सपोर्ट, IPL 2023 में चमका जम्मू कश्मीर का नया हीरा
Yudhvir Singh Charak IPL 2023 आईपीएल 2023 में लखनऊ की ओर से खेलते हुए युद्धवीर ने 2 बड़े विकेट झटके। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह ने अपनी गेंदबाजी से जमकर वाहवाही बटोरी।
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में हर साल की तरह एक नया सितारा उभरता हुआ दिखा। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह इनका नाम है। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए डेब्यू किया और पंजाब किंग्स के खिलाफ इसे यादगार बनाते हुए दो विकेट झटके।
हालांकि, युद्धवीर के क्रिकेटर बनने की कहानी बेहद संघर्ष से भरी है। पिता बिलकुल नहीं चाहते थे कि युद्धवीर क्रिकेटर बनने का जोखिम उठाए। मगर पांच बहनों का समर्थन युवा तेज गेंदबाज को हासिल था, जिसके दम पर उसने अपना सपना साकार किया।
डेब्यू मैच में चमके युद्धवीर
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युद्धवीर ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैला दी। आईपीएल में अपने डेब्यू मुकाबले में युद्धवीर ने पहले ही ओवर में अथर्व तायडे को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद युद्धवीर जब अपने अगले ओवर में लौटे, तो प्रभसिमरन सिंह को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करते हुए जम्मू कश्मीर के युवा गेंदबाज ने लखनऊ में महफिल लूट ली। तीन ओवर के स्पैल में युद्धवीर ने मात्र 19 रन खर्च किए और दो बड़े विकेट झटके।
Cleaned up 🔥🔥
Yudhvir Singh is on a roll here in Lucknow 👊🏻#PBKS lose both their openers
Follow the match ▶️ https://t.co/OHcd6VfDps#TATAIPL | #LSGvPBKS pic.twitter.com/xsBUo6nCx7
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2023
क्रिकेटर बनने के खिलाफ थे पिता
जम्मू कश्मीर के एक सामान्य फैमिली से ताल्लुक रखने वाले युद्धवीर सिंह के पिता उनके क्रिकेटर बनने के सपने के खिलाफ थे। युद्धवीर अपनी पांच बहनों के बीच इकलौते भाई थे और उनकी बहनों ने ही पिता को युद्धवीर के क्रिकेट खेलने के लिए मनाया।
ऑक्शन में बिकने पर रो पड़े थे युद्धवीर
युद्धवीर सिंह को जब साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था, तो युद्धवीर की आंखों से आंखू निकल पड़े थे। हालांकि, यह आंसू खुशी के थे और उनके शानदार करियर की यह शुरुआत थी। युद्धवीर की सबसे बड़ी ताकत उनकी रफ्तार मानी जाती है, जिसके झलक उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी वर्ल्ड क्रिकेट को दिखा भी दी है।