AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया T20 World Cup 2026 का आगाज, आयरलैंड को दी करारी शिकस्त
टी20 विश्व कप 2026 के 14वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 182 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड टीम 115 रन पर सिमट गई। नाथन एलिस म ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जीत।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 का ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले और टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 182 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड टीम 115 रन पर सिमट गई। नाथन एलिस मुकाबले के हीरो रहे। उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए।
कप्तान का बल्ला नहीं चला
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और कप्तान ट्रेविस हेड (6) दूसरे ही ओवर में रन आउट हो गए। इसके बाद जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 23 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी हुई। ग्रीन ने 11 गेंदों पर 21 तो जोश ने 17 गेंदों पर 37 रन जड़ दिए। ग्लेन मैक्सवेल (9) का बल्ला नहीं चला।
वहीं मार्कस स्टोइनिस अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और 45 रन बनाए। अपनी इस पारी में मार्कस ने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया। कूपर कोनोली और जेवियर बार्टलेट 11-11 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क अडायर ने 2 विकेट चटकाए।
आयरलैंड ने लगातार गंवाए विकेट
183 रन चेज करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। 13 के स्कोर पर टीम को 2 झटके लगे। हैरी टेक्टर का खाता नहीं खुला तो रॉस अडायर ने 12 रन बनाए। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। लोअर ऑर्डर में आए जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर लोरकान टकर ने 24 रनों का योगदान दिया। कप्तान पॉल स्टर्लिंग 1 के स्कोर पर रिटायर आउट हुए।
जैम्पा को भी 4 सफलता
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 3.5 ओवर में मात्र 3.10 की इकोनॉमी से 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं एडम जैम्पा के खाते में भी 4 सफलताएं आईं। मैथ्यू कुहनेमैन ने 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।