Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs NZ: अपने ही घर में ढेर हुआ बांग्लादेश! Henry Nicholls और कीवी गेंदबाजों ने मिलकर मचाई तबाही

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 08:07 PM (IST)

    हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के अर्धशतक के बाद नाथन स्मिथ (3) और ब्लेयर टिकनर (4) गेंदबाजी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्‍लादेश को 2 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कीवी टीम ने सीरीज में बनाई बढ़त।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के अर्धशतक के बाद नाथन स्मिथ (3) और ब्लेयर टिकनर (4) गेंदबाजी की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्‍लादेश को 26 रन से शिकस्‍त दी। इसके साथ ही टॉम लाथम की कप्‍तानी वाली टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कीवी टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना सकी। हालांकि, 248 रनों के टारगेट को बांग्‍लादेश टीम चेज नहीं कर पाई और न्‍यूजीलैंड की कमाल की गेंदबाजी के चलते 49वें ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई।

    जल्‍दी लगा पहला झटका

    ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड को कुछ खास शुरुआत नहीं मिली। 7वें ओवर में शरिफुल इस्‍लाम ने निक केली (7) को बोल्‍ड किया। इसके बाद आए विल यंग ने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर 88 गेंदों पर 73 रन जोड़े। रिशाद हुसैन ने यंग (30) का शिकार कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। कप्‍तान टॉम लैथम (14) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

    हेनरी ने लगाई फिफ्टी

    131 के स्‍कोर पर कीवी टीम को बड़ा झटका लगा। अर्धशतक लगा चुके हेनरी निकोल्स ने लिटन दास को कैच थमा दिया। उन्‍होंने 9 चौकों की मदद से 83 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। लोअर ऑर्डर में आए डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) ने फिफ्टी लगाकर कीवी पारी को 250 के करीब पहुंचाया। नाथन स्मिथ 21 रन बनाकर नाबाद रहे। तस्‍कीन अहमद, शरिफुल इस्‍लाम और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट चटकाए।

    सस्‍ते में गंवाए 2 विकेट

    248 रन चेज करने उतरी बांग्‍लादेश को नाथन एलिस ने चौथे ओवर में बैक टू बैक झटके दिए। उन्‍होंने पहली गेंद पर तंजीद हसन तमीम (2) और दूसरी गेंद पर नजमुल हुसैन शान्तो (0) को बोल्‍ड किया। इसके बाद लिटन दास ने सैफ हसन का साथ दिया और 93 रन की पार्टनरशिप कर बांग्‍लादेश की जीत की उम्‍मीदों को जिंदा किया। फिफ्टी लगा चुके सैफ (57) को विलियम ओरूर्के ने अपने जाल में फंसा लिया। वहीं दास (46) फिफ्टी से चूक गए।

    गेंदबाजों ने किया कमाल

    2 अहम विकेट जल्‍दी गंवाने के बाद अफीफ हुसैन (27) और तौहीद ह्रीदोय (55) ने जुझारू पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, कीवी गेंदबाजों ने बांग्‍लादेश के जीत के इरादों पर पानी फेर दिया। कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने 6, रिशद हुसैन ने 4 रन बनाए। ब्लेयर टिकनर ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्‍होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्‍त कीं। वहीं नाथन स्मिथ के खाते में 3 विकेट आए।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वडोदरा में दिखा राणा जी का जलवा, न्यूजीलैंड की जोड़ी को नंबर-1 बनने से रोका

    यह भी पढ़ें- BAN vs WI: रिशाद हुसैन के ऐतिहासिक स्पैल से वेस्टइंडीज डूबा, बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बनाई