विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BAN vs WI: बांग्लादेश की धारदार गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज ने किया पलटवार, आमिर जांगू ने ठोका शतक

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:23 PM (IST)

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू के शतक और केविन विकम की अर्धशतकीय पारी से शानदार ...और पढ़ें

आमिर जांगू

आमिर जांगू

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आमिर जांगू और केविन विकम की शानदार साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शुरुआती झटकों के बाद जबरदस्त वापसी की। जांगू ने शानदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम की मुकाबले में वापसी कराई। विंडीज की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है और अब दूसरे मैच में भी वापसी कर चुकी है।

बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत में कमाल की गेंदबाजी की और विंडीज को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने 27 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। मैच के दौरान बारिश का भी साया रहा और इसी वजह से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। पहले दिन 70 ओवर ही खेल हो सका और वेस्टइंडीज ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं।

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिलहट में खेले जा रहे मुकाबले में गेंदबाजों का मौसम ने भी साथ दिया और इस वजह कैरेबियाई टीम ने पहला विकेट 13 रनों के स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए कावेम हॉज भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तस्कीन अहमद ने जोशुआ डा सिल्वा को भी 12 रनों के निजी स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ विंडीज का स्कोर 27/3 हो गया।

आमिर जांगू और केविन विकम ने संभाला मोर्चा

मुश्किल शुरुआत के बाद केविन विकम और आमिर जांगू ने मोर्चा संभाला। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की और टीम की मैच में वापसी कराई। विकम ने 145 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वे अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उन्हें हसन मदमूद ने पवेलियन भेजा।

जांगू ने लगाया शतक

केविन के आउट होने के बाद जांगू क्रीज पर डटे रहे और शतक लगाया। विकम के आउट होने के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने जांगू का साथ दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक विंडीज टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं। जांगू 111 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर ग्रीव्स 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली दूसरे वनडे में तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को छोड़ेंगे पीछे

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की बतौर कप्तान होगी वापसी, टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद सेलेक्टर्स फिर से सौंपेंगे कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।