विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DPL 2026: अमोल और अंकित का कमाल! साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली को पटक जीता खिताब

Updated: Mon, 31 Aug 2026 09:54 AM (IST)

अमोल शर्मा और अंकित डबास की शानदार पारियों की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता।

साउथ दिल्ली बनी चैंपियन

साउथ दिल्ली बनी चैंपियन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अमोल शर्मा की शानदार पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को मात देकर दिल्ली प्रीमियर लीग -2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साउथ दिल्ली को जीत के लिए 183 रनों की जरूरत थी और इस टारगेट को उसने 18.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अमोल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इस जीत की नींव रखी। उन्होंने 42 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और तीन छक्के मारे। अंकित डबास ने उनका साथ दिया और 33 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और चार छक्के भी लगाए। अंत में कप्तान तेजस्वी दहिया ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेल टीम को जीत की दहलीज पार कराने में मदद की।

बिखर गई पारी

सेंट्रल दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, पहले ही ओवर में अंकित डबास ने सिद्धार्थ जून को आउट कर उसे झटका दे दिया। इसके बाद समर्थ सिंह, युगल सैनी और कप्तान जोंटी सिद्धू ने जो पारियां खेलीं उससे लग रहा था कि ये टीम आसानी से 200 का आंकड़ा छू लेगी, लेकिन इन तीनों के आउट होने के बाद टीम वहां तक नहीं पहुंच सकी। समर्थ ने 27 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। युगल ने 29 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। सिद्धू ने 19 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।

टीम के लिए कोई भी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सका जिसके चलते सेंट्रल दिल्ली की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 182 रनों पर ही रुक गई।

नहीं हुई मुश्किल

साउथ दिल्ली को इस टारगेट को हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि, उसने प्रणव पंत के रूप में अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया था, लेकिन अमोल और अंकित ने 52 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी कर इसका नुकसान नहीं होने दिया। अमोल के आउट होने के बाद अंकित और तेजस्वी के बीच 23 गेंदों पर 40 रनों की साझेदारी हुई। अंकित नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।

यह भी पढ़ें- 'Virat Kohli, प्‍लीज मुझे फॉलोबैक करो', DPL सनसनी मेधावी बिदुड़ी ने की भारतीय दिग्‍गज से गुजारिश

यह भी पढ़ें- DPL 2026: मां के निधन से पूरी तरह टूटे नितीश राणा, अर्धशतक ठोकने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए