विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy 2026 Final: 13 साल का सूखा खत्म, ईशान-वैभव की जोड़ी के कमाल से चैंपियन बना ईस्‍ट जोन

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:35 PM (IST)

ईशान किशन (350) की कप्‍तानी पारी की बदौलत ईस्‍ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है।

ईस्‍ट जोन ने जीता फाइनल

ईस्‍ट जोन ने जीता फाइनल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ईशान किशन (270, ) की कप्‍तानी पारी की बदौलत ईस्‍ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्‍म करते हुए तीसरी बार दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का खिताब जीत लिया है। ईशान (Ishan Kishan) के अलावा कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) और कौनाइन कुरैशी (Md Kounain Quraishi) ने शतक लगाया।

8वीं बार फाइनल खेल रही ईस्‍ट जोन की टीम इससे पहले 2011–12 और 2012–13 में चैंपियन रही थी। दोनों पारियों में कुुल 350 रन बनाने वाले ईशान प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं तिलक वर्मा को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 

ऐसे विजेता बनी ईस्‍ट जोन

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ईस्‍ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। जवाब में साउथ जोन पहली पारी में 336 रन ही बना सकी। मैच के 5वें और आखिरी दिन ईस्‍ट जोन ने दूसरी पारी 388/7 पर घोषित की। ऐसे में फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ। ईस्ट जोन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया।

 

फिफ्टी से चूके वैभव

ईस्‍ट जोन की पहली पारी में शुरुआत शानदार रही। अभिमन्‍यू ईश्‍वरन और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। वैभव फिफ्टी से चूक गए और उन्‍होंने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं अभिमन्‍यू ने 72 रन की पारी खेली। 3 नंबर पर उतरे शिखर में पीछे नहीं रहे और उन्‍होंने 85 रन ठोक दिए।

तिहरे शतक से चूके ईशान

ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ईशान किशन ने पहली पारी में तिहरे शतक से चूक गए। उन्‍होंने 334 गेंदों पर 270 रन की पारी खेली। इस दौरान इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 30 चौके और 7 शानदार छक्‍के जड़े। कुमार कुशाग्र (101) ने पहली पारी में शतक लगाया।

उनके और ईशान के बीच 5वें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अनुकूल रॉय (45) और मोहम्मद कौनाइन कुरैशी (40) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं। त्रिपुरण विजय ने 4 विकेट लिए।

 

 

तिलक वर्मा ने बनाए 99 रन

पहली पारी में बैटिंग करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत ही खराब रही और रिकू भुई 1 रन बना पाए। इसके बाद नारायण जगदीशन ने 32 रन बनाकर पारी को संभाला। 3 नंबर पर आए देवदत्‍त पडिक्‍कल (62) ने फिफ्टी लगाई। शेख रशीद के बल्‍ले से 27 रन निकले। कप्‍तान तिलक वर्मा शतक से चूक गए और उन्‍होंने 99 रन बनाए।

कुरैशी ने जड़ा शतक

दूसरी पारी में ईस्‍ट जोन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। वैभव (8) और अभिमन्‍यू (3) सस्‍ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद ईशान और शिखर मोहन के बीच तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की पार्टनरशिप हुई। 80 के स्‍कोर पर ईशान कैच आउट हुए। वहीं शिखर के बल्‍ले से 52 रन निकले। कुमार कुशाग्र ने 46 और अनुकूल रॉय ने 64 रनों का योगदान दिया। वहीं मोहम्मद कौनाइन कुरैशी 116 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

 

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy Final Day-5 LIVE: ईशान किशन के 350 रन और कुमार कुशाग्र का शतक, ईस्ट जोन बना चैंपियन

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy Final Rules: ड्रॉ होने पर भी चैंपियन बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, समझें दलीप ट्रॉफी का 1 रन वाला नियम