GT vs KKR Highlights: शुभमन गिल की फिफ्टी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता का अब तक नहीं खुला खाता
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराया।

कोलकाता को जीत की दरकार।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। GT vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस की टक्कर कोलकाता नाइटराइडर्स से हुई। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता को 5 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।
कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। कैमरन ग्रीन का बल्ला चला। उन्होंने 55 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 रन बनाए। कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए। 181 रन के टारगेट को गुजरात ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया।
साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने गुजरात को तेज शुरुआत दी। उनके बीच 31 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन ने 22 रन बनाए तो गिल ने अर्धशतक लगाया। गुजरात के कप्तान ने 50 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। जोस बटलर ने 25 और ग्लेन फिलिप्स ने 19 रनों का योगदान दिया।
GT vs KKR Live: गुजरात ने जीता मुकाबला
आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया। राहुल तेवतिया 7 और शाहरुख खान 3 रन बनाकर नाबाद रहे। वरुण चक्रर्ती के खाते में 2 विकेट आए।
GT vs KKR Live: आखिरी ओवर में आउट हुए ग्लेन
गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए। 20वें ओवर की पहली गेंद पर रमनदीप सिंह ने ग्लेन फिलप्स को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। फिलिप्स ने 16 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली।
GT vs KKR Live: शतक से चूके कप्तान शुभमन गिल
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शतक से चूक गए। वैभव अरोड़ा की गेंद पर बाउंड्री लगाने के प्रयास में गिल कैच आउट हुए। उन्होंने 50 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली। अपनी पारी में गिल ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। कैमरन ग्रीन ने गिल का कैच लिया। अब राहुल तेवतिया मैदान पर आए हैं।
GT vs KKR Live: सुंदर की पारी का अंत
वरुण चक्रवर्ती ने दूसरा विकेट अपने नाम किया है। जोस बटलर के बाद उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को बड़ी पारी खेलने से रोक दिया। सुंदर ने 13 गेंदों पर 13 रन की धीमी पारी खेली। अब ग्लेन फिलिप्स मैदान में आए हैं।
GT vs KKR Live: जोस बटलर कैच आउट
गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिर गया है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर जोस बटलर ने कैमरन ग्रीन की गोद में गेंद मार दी। बटलर ने 15 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
GT vs KKR Live: साई सुदर्शन आउट
तेज शुरुआत के बाद गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिर गया है। सुनील नरेन ने साई सुदर्शन का विकेट चटकाया। साई ने 16 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाए। अब जोस बटलर मैदान पर आए हैं।
GT vs KKR Live: गुजरात की तूफानी शुरुआत
181 रन चेज करने उतरी गुजरात टाइंटस के शुरुआत तूफानी रही। 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 40 रन हो गया है। साई सुदर्शन 17 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता को वापसी करनी है तो जल्दी विकेट चटाकने होंगे।
GT vs KKR Live: 180 रन पर सिमटी कोलकाता
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता टीम 180 रन पर सिमट गई। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरन ग्रीन कैच आउट हुए। उन्होंने 55 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। अब गुजरात को जीत के लिए 181 रन बनाने हैं।
GT vs KKR Live: कार्तिक त्यागी रन आउट
19वें ओवर में कार्तिक त्यागी रन आउट हुए। उन्होंने 1 सिक्क की मदद से 4 गेंदों पर 6 रन बनाए। अब कोलकाता की आखिरी जोड़ी मैदान पर बची है। कैमरन ग्रीन का साथ देने के लिए वैभव अरोरा मैदान पर आए हैं।
GT vs KKR Live: सुनील नरेन आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी लड़खड़ा गई है और टीम लगातार विकेट खोती जा रही है। हालांकि, कैमरन ग्रीन ने एक छोर संभालकर रखा है। 9वें नंबर पर उतरे सुनील नरेन का खाता नहीं खुला। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया।
GT vs KKR Live: रमनदीप सिंह आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स का 7वां विकेट गिर गया है। उन्होंने 8 गेंदों पर 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। अब सुनील नरेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
GT vs KKR Live: रिंकू सिंह का नहीं चला बल्ला
कोलकाता नाइट राइडर्स का छठा विकेट गिर गया है। रिंकू सिंह लगातार 5वें मैच में फेल हुए। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अब रमनदीप सिंह मैदान पर आए हैं।
GT vs KKR Live: कोलकाता की आधी टीम आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स को 5वां विकेट गिर गया है। अनुकूल रॉय सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने रॉय को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। अब रिंकू सिंह मैदान पर आए हैं। आज उनका रन बनाना जरूरी है।
GT vs KKR Live: कैमरन ग्रीन का बल्ला चला
इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने कोलकाता की डगमगाती पारी को सहारा दिया। उनकी इस सीजन यह पहली फिफ्टी है। इसके बाद वह और भी आक्रामक हो गए हैं।
GT vs KKR Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल के बीच हुई 55 रन की साझेदारी को अशोक शर्मा ने तोड़ा। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर पॉवेल को सिराज के हाथों कैच आउट कराया। पॉवेल ने 20 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए। अब अनुकूल रॉय मैदान पर आए हैं। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे रिंकू सिंह बेंच पर बैठे हैं।
GT vs KKR Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। कोलकाता का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। कैमरन ग्रीन 22 और रोवमैन पॉवेल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हो चकी है।
GT vs KKR Live: कोलकाता को लगा तीसरा झटका
इस सीजन कोई भी मैच नहीं जीतने वाली कोलकाता की आज भी शुरुआत खराब रही। टीम ने 4 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने टिम सीफर्ड को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। टिम 14 गेंदों पर 19 रन बना सके। 4 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
GT vs KKR Live: अंगकृष रघुवंशी आउट
कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के बाद अंगकृष रघुवंशी पवेलियन लौट गए हैं। दूसरे ओवर में रबाडा ने रघुवंशी को बटलर के हाथों कैच आउट कराया। रघुवंशी ने 2 चौकों की बदौलत 4 गेंदों पर 8 रन बनाए। अब 4 नंबर पर कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
GT vs KKR Live: रहाणे का नहीं खुला खाता
कोलकाता टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टिम सीफर्ट और कप्तान अजिंक्य रहाणे मैदान पर आए। रहाणे को पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भी भेज दिया। उनका खाता तक नहीं खुला और वह पहली गेंद पर आउट हुए। रबाडा ने उनका कैच लिया। अब अंगकृष रघुवंशी मैदान पर आए हैं।
GT vs KKR Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- कोलकाता नाइट राइडर्स: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे।
- गुजरात टाइटंस: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत।
GT vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
GT vs KKR Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा।
GT vs KKR Live: टॉस अपडेट
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। कोलकाता ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। फिन एलन की जगह टिम सीफर्ट को मौका मिला है। वहीं गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है।
GT vs KKR Live: गुजरात टाइटंस टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, टॉम बैंटन, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, ईशांत शर्मा।
GT vs KKR Live: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना।
GT vs KKR Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।