GT vs MI Highlights: तिलक का शतक और अश्विनी का 'चौका' बना गुजरात के लिए काल, मुंबई को मिली अहमदाबाद में पहली जीत
Gujarat titans vs Mumbai Indians: गुजरात को हरा मुंबई की टीम ने अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया है।
-1776688188016_m.webp)
गुजरात के सामने मुंबई की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा के पहले आईपीएल शतक और फिर अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया। मुंबई ने गुजरात के सामने 200 रनों की चुनौती रखी थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात इस स्कोर के सामने बिखर गई और 15.5 ओवरों में 100 रनों पर ढेर हो गई।
पावरप्ले में अपने तीन विकेट खोने और 10 ओवरों में सिर्फ 75 रन बनाने के बाद मुंबई की हालत बड़े स्कोर की नहीं लग रही थी, लेकिन तिलक ने आखिरी के पांच ओवरों में जो तूफान दिखाया उसने गुजरात के सामने मुश्किलें खड़ी कर दीं। वह 45 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
गुजरात के बल्लेबाज इस मैच में विकेट पर पैर नहीं जमा सके और जल्दी-जल्दी आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट किया और फिर गुजरात वापसी नहीं कर पाई। अश्विनी ने चार विकेट अपने नाम किए।
GT vs MI Live: मुंबई की जीत
गजनफर ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज को एलबीडब्ल्यू कर गुजरात को 100 रनों पर ढेर कर दिया। इसी के साथ मुंबई ने 99 रनों से मैच अपने नाम किया।
GT vs MI Live: गजनफर ने रबाडा को किया आउट
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर गजनफर ने रबाडा को स्टम्प आउट करा दिया और इसी के साथ गुजरात ने अपना नौवां विकेट खो दिया है। मुंबई जीत से एक कदम की दूरी पर है।
GT vs MI Live: गुजरात का 8वां विकेट गिरा
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विनी ने शाहरुख को आउट कर दिया और इसी के साथ मुंबई को आठवीं सफलता दिला दी। यहां से मुंबई की जीत पक्की लग रही है।
GT vs MI Live: राशिद खान भी आउट
13वें ओवर का दूसरी गेंद पर अश्विनी ने राशिद खान को आउट कर दिया। राशिद ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ छह रन ही बनाए।
GT vs MI Live: गुजरात को लगा छठा झटका
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विनी ने राहुल तेवतिया को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया और इसी के साथ राहुल को छठा झटका लग गया है। यहां से गुजरात की हार तय लग रही है। मुंबई को आखिरी के नौ ओवरों में 121 रन चाहिए।
GT vs MI Live: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। गुजरात ने पांच विकेट खोकर 71 रन ही बनाए हैं। इस समय राहुल तेवतिया और शाहरुख खान मैदान पर हैं।
GT vs MI Live: फिलिप्स ने भी किया निराश
ग्लेन फिलिप्स से गुजरात को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सैंटनर ने उन्हें अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर की चौथी गेंद पर वह आउट हुए और इसी के साथ गुजरात को पांचवां झटका लगा। उन्होंने छह रन बनाए।
GT vs MI Live: सुंदर भी लौटे पवेलियन
आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात को चौथा झटका लग गया। मिचेल सैंटनर की गेंद पर सुंदर ने बड़ा शॉट खेलना चाहा और डीप मिडविकेट पर नमन ने शानदार कैच लपक छक्का रोकने के साथ-साथ विकेट भी दिला दिया।
GT vs MI Live: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। गुजरात की टीम संकट में है उसने अपने तीन विकेट खो दिए हैं और 45 रन ही बनाए हैं। सुंदर के साथ ग्लेन फिलिप्स मैदान पर हैं।
GT vs MI Live: गिल की पारी खत्म
खराब शुरुआत से परेशान गुजरात को कप्तान गिल से काफी उम्मीद थी जो अब टूट गई है। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विनी ने गिल को आउट क दिया। डीप मिडविकेट पर नमन धीर ने उनका कैच लपका। गिल ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए।
GT vs MI Live: बटलर भी आउट
दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात को दूसरा झटका लग गया है। हार्दिक पांड्या ने जोस बटलर को आउट कर दिया है। पांड्या ने बटलर को एलबीडब्ल्यू किया। गुजरात के बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
GT vs MI Live: बुमराह को मिली सफलता
गुजरात टाइटंस को अगर आज का मैच जीतना है तो 20 ओवर के भीतर 200 रन बनाने होंगे। गुजरात की सलामी जोड़ी मैदान पर आई और मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह पहला ओवर कर रहे थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने साई सुदर्शन को भगत के हाथों आउट कराया। 19वें सीजन में बुमराह का यह पहला विकेट है।
GT vs MI Live score: मुंबई की पारी खत्म
मुंबई की पारी खत्म हो गई है। इस टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने आखिरी गेंद पर चौका मार अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया। वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
GT vs MI Live score: हार्दिक पांड्या आउट
19वें ओवर फेंकने आए सिराज ने मुंबई को एक और झटका दे दिया। उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। ग्लेन फिलिप्स ने उनका कैच लपका। उन्होंने 16 गेंदों पर 15 रन बनाए।
GT vs MI Live score: अशोक शर्मा का महंगा ओवर
अशोक शर्मा ने 18वां ओवर फेंका और इसमें जमकर रन लुटाए। इस ओवर में कुल 26 रन आए। तिलक वर्मा ने इस ओवर में अशोक को आड़े हाथों लिया। इस ओवर में तिलक ने दो चौके और दो छक्के मारे।
GT vs MI Live score: तिलक वर्मा का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मुंबई को उनसे अब तूफानी रफ्तार में रन बनाने की उम्मीद है।
GT vs MI Live score: प्रसिद्ध कृष्णा का महंगा ओवर
प्रसिद्ध कृष्णा का ओवर महंगा साबित हुआ। 17वां ओवर फेंकने आए इस गेंदबाज ने 19 रन खर्च किए जो इस पारी का अभी तक का सबसे महंगा ओवर रहा है।
GT vs MI Live score: नमन धीर अर्धशतक से चूके
नमन धीर अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। रबाडा ने उनका कैच लपका। नमन ने 32 गेंदों पर 45 रन बनाए जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा।
GT vs MI Live score: नमन अर्धशतक के करीब
नमन धीर ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है और गुजरात के गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया है। वह अपने अर्थशतक के करीब हैं। 12 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन है। नमन अपने अर्धशतक से पांच रन दूर हैं।
GT vs MI Live score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। मुंबई ने तीन विकेट खोकर 75 रन बनाए हैं। नमन धीर और तिलक वर्मा पर टीम की जिम्मेदारी है। गुजरात का पलड़ा इस समय भारी लग रहा है, लेकिन अगर जोड़ी इस समय टिक गई तो फिर गुजरात का बैकफुट पर जाना तय है।
GT vs MI Live score: मुंबई का अर्धशतक पूरा
मुंबई ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके लिए उसने ज्यादा समय लिया। सात ओवरों के बाद उसका स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 55 रन है।
GT vs MI Live score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है और मुंबई की हालत खराब है। छह ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 46 रन है। तिलक वर्मा और नमन धीर इस समय क्रीज पर हैं।
GT vs MI Live score: रबाडा ने सूर्यकुमार को भी भेजा पवेलियन
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर रबाडा ने मुंबई को एक और झटका दे दिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ मुंबई ने अपना तीसरा विकेट खो दिया। सूर्यकुमार 15 रन बना सके।
GT vs MI Live score: डिकॉक भी लौटे पवेलियन
मुंबई को दूसरा झटका लग गया है। रबाडा ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को आउट कर दिया है। रबाडा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। वह 13 रन बनाकर आउट हुए।
GT vs MI Live score: दानिश हुए आउट
दानिश आउट हो गए हैं। उन्हें कागिसो रबाडा ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए हैं। वह दो रन ही बना पाए।
GT vs MI Live score: मैच शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो गई है। दानिश मालेवार के साथ क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत करने आए हैं। दानिश मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं और अपने पहले ही मैच में छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।
GT vs MI Live score: मुंबई की प्लेइंग-11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
GT vs MI Live score: गुजरात की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
GT vs MI Live score: कृष्मा भगत और दानिश का डेब्यू
मुंबई ने अपनी टीम में दो बदलाव किए है। युवा गेंदबाज कृष्णा भगत को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं दानिश मालेवार को भी मुंबई के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला है।
GT vs MI Live score: मुंबई की पहले बल्लेबाजी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
GT vs MI Live score: रोहित शर्मा के खेलने पर नजरें
इस मैच में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि रोहित शर्मा मैदान पर उतरते हैं या नहीं। वह पिछले मैच में खेले नहीं थे और उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को मौका मिला था।
GT vs MI Live score: हेड टू हेड आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल आठ मैच खेले गए हैं जिसमें से पांच में गुजरात ने जीत हासिल की है और मुंबई को तीन में जीत मिली है।
GT vs MI Live score: आखिरी स्थान पर मुंबई
पांच बार की चैंपियन मुंबई लगातार चार मैचों में हार झेल चुकी है। वह इस समय अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। इस मैच में उसकी कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
GT vs MI Live score: गुजरात के घर में मुंबई
आईपीएल में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात विजयी रथ पर सवार है और इस मैच में भी जीत चाहेगी। वहीं मुंबई की कोशिश हार का सिलसिला तोड़ने की होगी।