विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: हेनरी निकल्स के शतक और फिलिप्स के पचासे ने बुमराह की मेहनत पर फेरा पानी, पहले दिन बैकफुट पर टीम इंडिया

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:21 AM (GMT+05:30)

हेनरी निकल्स के ऐतिहासिक शतक और ग्लेन फिलिप्स की अर्धशतकीय पारी की वजह से न्यूजीलैंड पहले दिन की समाप्ति के ...और पढ़ें

हेनरी-फिलिप्स की दमदार पारी (फोटो- Blackcaps/BCCI)

हेनरी-फिलिप्स की दमदार पारी (फोटो- Blackcaps/BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हेनरी निकल्स के ऐतिहासिक शतक और ग्लेन फिलिप्स की दमदार नाबाद अर्धशतकीय पारी ने जसप्रीत बुमराह की मेहनत पर पानी फेर दिया। बुमराह की अगुवाई में भारत ने कीवी टीम के 70 रन पर पांच विकेट गिरा दिए थे। मगर निकल्स और फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की मैच में जबरदस्त वापसी कराई।

वेलिंगटन में गुरूवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में निकल्स और फिलिप्स ने नाबाद शतकीय साझेदारी से न्यूजीलैंड को संकट से उबारा। दोनों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छठे विकेट के लिए 173 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है।

निकल्स (113) और फिलिप्स (94) रन बनाकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड ने 82 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए हैं। अब दूसरे दिन इन दोनों खिलाड़ियों की नजर न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक ले जाने पर होगी।

पहले बुमराह ने बरपाया कहर

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसे बुमराह ने बिल्कुल सही साबित किया। दाएं हाथ के गेंदबाज ने टॉम लैथम को पहले ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया।

इसके बाद अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉन्वे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह-कंबोज के बाद आकाशदीप ने भी विकेट चटकाया। उन्होंने रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा।

बुमराह ने फिर डैरिल मिचेल और टॉम ब्लंडेल को आउट कर न्यूजीलैंड को मुश्किल में डाल दिया। न्यूजीलैंड की आधी टीम 70 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी।

बुमराह ने तीन, वहीं आकाशदीप और कंबोज ने एक-एक विकेट झटके। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया न्यजीलैंड को 150 के स्कोर से पहले ही समेट देगी। मगर निकल्स और फिलिप्स ने उसकी सोच पर पानी फेर दिया।

निकल्स-फिलिप्स ने किया नाक में दम

निकल्स और फिलिप्स की जोड़ी ने पूरे दिन भारत को विकेट के लिए तरसाया। दोनों ने संभलकर खेलते हुए बुरी गेंदों का इंतजार किया और अपने शॉट्स खेले।

निकल्स ने 14 चौकों की मदद से 221 गेंदों में नाबाद 113 रन जड़े। वहीं फिलिप्स ने 182 गेंदों में 13 चौकों की बदौलत 94 रन बनाए हैं। दोनों ने मिलकर लगभग 54 ओवर बल्लेबाजी की।

हालांकि दिन का खेल खत्म होने से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम के लिए एक मौका बनाया था। मगर देवदत्त पडिक्कल ने निकल्स का आसान कैच छोड़ दिया। अब भारत की नजर दूसरे दिन जल्द से जल्द विकेट चटकाकर मैच में वापसी करने पर होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: DRS को लेकर जमकर हुआ ड्रामा, थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे शुभमन गिल; मैदान पर हुई तीखी बहस-Video

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चोट के बाद जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ टॉप-10 में बनाई जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।