IND-A vs SL-A Semi-Final Live Score: भारत-ए के हाथ से फिसल रहा फाइनल का टिकट, टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट को तरसे
India A vs Sri Lanka A Semi-Final Live Updates: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए

इंडिया-ए वर्सेस श्रीलंका-ए लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India-A vs Sri Lanka-A Semifinal Live Updates: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला दोहा में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने 317 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद ने अर्धशतक लगाया। श्रीलंका को मुकाबले में जीत के लिए 318 रन बनाने होंगे।
IND A vs SL A Semi-Final Live Score: भारतीय टीम को विकेट की तलाश
श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया-ए के गेंदबाजों ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। श्रीलंकाई टीम ने 100 रन से अधिक बना लिए हैं और अब तक एक भी विकेट नहीं गंवाया है।
14 ओवर की समाप्ति तक श्रीलंका-ए का स्कोर 127/0 है। सिनेथ जयवर्धने 73* और लसिथ क्रूसपुल 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Sri Lanka A Live Score: सिनेथ जयवर्धने ने जड़ा अर्धशतक
भारत-ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए की शानदार बल्लेबाजी जारी है। सलामी बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने ने कमाल की बैटिंग की है और 35 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया है। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
11 ओवर की समाप्ति तक श्रीलंका-ए का स्कोर 94/0 है।
India A vs Sri Lanka A Live Score: श्रीलंका की बेहतरीन शुरुआत
इंडिया-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने 10 ओवर में 85 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 317 रन बनाए हैं। ऐसे में अब भारतीय गेंदबाजों को बहुत जल्द वापसी करनी होगी।
10 ओवर की समाप्ति तक श्रीलंका-ए का स्कोर 85/0 है।
IND vs SL Semi-Final Live: श्रीलंका की ताबड़तोड़ शुरुआत
भारत-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में श्रीलंका-ए ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए पांचवें ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं।
4.3 ओवर तक श्रीलंका-ए का स्कोर 50/0 है।
IND vs SL Semi-Final Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू
भारत-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। उनके लिए लसिथ क्रूसपुल और सिनेथ जयवर्धने सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। श्रीलंका को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 318 रनों का लक्ष्य मिला है।
India A vs Sri Lanka A Match Updates: भारत ने बनाए 317 रन
श्रीलंका-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए ने पहले बैटिंग करते हुए 317 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा (78), तिलक वर्मा (53) और शाहबाज अहमद (54*) ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी 40 रनों की पारी खेली। इंडिया-ए को अगर फाइनल में जगह बनानी है, तो गेंदबाजों को 317 रन डिफेंड करने होंगे।
India A vs Sri Lanka A Match Updates: तनुष कोटियान हुए आउट
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारतीय टीम ने आठ विकेट गंवा दिए हैं। तनुष कोटियान 28 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जनिथ लियानागे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके बाद आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षित राणा भी गोल्डन डक पर आउट हो गए।
49.2 ओवर तक भारत-ए का स्कोर 309/8 है।
Asia Cup Rising Stars 2026 Semi-Final Updates: शाहबाज अहमद ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते हुए भारत-ए के ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने अर्धशतक लगाया है। उन्होंने ये पारी ऐसे समय में खेली है, जब टीम इंडिया ने 235 रनों पर छह विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
48.2 ओवर तक भारत-ए का स्कोर 305/6 है। शाहबाज अहमद 51* और तनुष कोटियान 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Asia Cup Rising Stars 2026 Semi-Final Updates: भारत के 250 रन पूरे
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत को जिस तरह की शुरुआत मिली थी, टीम इंडिया उसे भुना नहीं सकी। हालांक, इंडिया-ए ने 250 रन पूरे कर लिए हैं। भारत-ए ने 43वें ओवर में इस आंकड़े को छुआ है।
43 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 252/6 है। शाहबाज अहमद 15* और तनुष कोटियान 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A vs SL A LIVE: सूर्यांश शेडगे हुए आउट
श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए की टीम मुश्किल में फंसी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। सूर्यांश शेडगे 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई थी लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज लगातार फ्लॉप रहे, जिससे भारत पर संकट मंडरा रहा है।
40 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 236/6 है। शाहबाज अहमद 10* और तनुष कोटियान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A vs SL A LIVE: रिंकू सिंह ने जताई नाराजगी
रिंकू सिंह को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। इसके बाद रिंकू नाराज दिखे और अंपायर के फैसले से असहमत दिखे। रिव्यू में देखने के बाद पता चला कि गेंद पहले बल्ले से टकराई थी लेकिन अंपायर ने इसके बाद भी उन्हें आउट करार दिया।
India A vs Sri Lanka A Live Scorecard: रिंकू सिंह हुए फेल
श्रीलंका-ए के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी लेकिन श्रीलंकाई टीम ने जबरदस्त पलटवार किया है। भारत-ए की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रिंकू सिंह का बल्ला एक बार फिर नहीं चला है। वे 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविंदु फर्नांडो ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
37 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 223/5 है। सूर्यांश शेडगे 2* और शाहबाज अहमद 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Sri Lanka A Live Scorecard: तिलक वर्मा हुए आउट
श्रीलंका-ए ने भारत-ए के खिलाफ शानदार वापसी की है। उन्होंने टीम इंडिया को चौथा झटका दिया है। अर्धशतक लगाने के बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा भी आउट हो गए हैं। तिलक 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविंदु फर्नांडो ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
33 ओवर तक भारत-ए का स्कोर 205/4 है। रिंकू सिंह 1* और शाहबाज अहमद 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A vs SL A Semi-Final Live Score: तिलक वर्मा ने ठोका अर्धशतक
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा का रेड हॉट फॉर्म जारी है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलते हुए सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक लगाया है। उन्होंने सूझबूझ के साथ बैटिंग करते हुए 63 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। तिलक वर्मा का ये चौथा मैच है, जिसमें से उन्होंने तीन में 50+ का स्कोर बनाया है, जहां दो शतक शामिल है। यूएई के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
31 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 202/3 है। तिलक वर्मा 52* रन और रिंकू 0* पर खेल रहे हैं।
IND A vs SL A Semi-Final Live Score: कुमार कुशाग्र आउट हुए
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत-ए ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। कुमार कुशाग्र ने क्रीज पर समय बिताया और फिर शॉट्स खेलने लगे। हालांकि, वे 21 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें निपुन धनंजय ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
29.3 ओवर तक भारत-ए का स्कोर 197/3 है। तिलक वर्मा 47* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रिंकू बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
India A vs Sri Lanka A Live Score: तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर जमे
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत ने ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव अर्धशतक, जबकि अभिषेक शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर मौजूद हैं।
28 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 187/2 है। तिलक वर्मा 44* और कुमार कुशाग्र 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Sri Lanka A Live Score: अभिषेक शर्मा आउट हुए
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत-ए ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन श्रीलंका के लहिरू समराकून ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। शर्मा 78 रन बनाकर आउट हुए।
22 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 159/2 है। तिलक वर्मा 30* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कुमार कुशाग्र बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
IND vs SL Semi-Final Live: भारत के 150 रन पूरे
श्रीलंका-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए के 150 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर इस आंकड़े को छुआ है। भारत ने वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट गंवाया है।
20 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 150/1 है। अभिषेक शर्मा 71* और तिलक वर्मा 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Semi-Final Live: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा
श्रीलंका-ए के खिलाफ पहला विकेट गंवाने के बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने टीम इंडिया के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वैभव 40 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 37 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
17 ओवर की समाप्ति तक भारत-ए का स्कोर 130/1 है। अभिषेक शर्मा 56* और तिलक वर्मा 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Sri Lanka A Match Updates: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने 37 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया है। टूर्नामेंट में उनका ये दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी।
13.1 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 117/1 है। अभिषेक शर्मा 51* और तिलक वर्मा 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Sri Lanka A Match Updates: भारत के 100 रन पूरे
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम इंडिया ने इस आंकड़े को 12 ओवरों में छुआ है। हालांकि, भारत ने वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट गंवा दिया है।
12 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 100/1 है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा 41* और तिलक वर्मा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Asia Cup Rising Stars 2026 Semi-Final Updates: वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाने से चूके
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं। वे 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जनिथ लियानागे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
8 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 80/1 है। अभिषेक शर्मा 31* रन और तिलक वर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Asia Cup Rising Stars 2026 Semi-Final Updates: भारत के 50 रन पूरे
श्रीलंका-ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। टीम इंडया ने 5.1 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। इंडिया-ए के लिए वैभव सूर्यवंशी 28* और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5.1 ओवरों तक भारत का स्कोर 52/0 है।
IND A vs SL A Semi-Final Live Score: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत ने शानदार शुरुआत की टीम है। टीम इंडिया ने चार ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 34 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 21* और अभिषेक 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 34/0 है।
IND A vs SL A Semi-Final Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और प्रभसिमरन सिंह की जगह तनुष कोटियान को जगह मिली है।
IND A vs SL A LIVE: भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुश कोटियान, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।
IND A vs SL A LIVE: भारत-ए ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की नजरें सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: टूर्नामेंट में श्रीलंका ने नहीं गंवाया है एक भी मुकाबला
एशिया कप राइजिंग स्टॉर्स में श्रीलंका की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका की टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर वनुजा सहान 3 मैचों में 7 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर होगी फैंस की नजरें
श्रीलंका ए के खिलाफ सेमीफाइनल में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर होगी। वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़कर तबाही मचा दी थी।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: श्रीलंका-ए का स्क्वाड
लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन, चामिका हीनातिगाला।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: इंडिया-ए का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव, विप्रज निगम।
India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच होने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा।
