IND vs ENG LIVE Cricket Score: स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड को दी अहम सलाह, कहा- भारतीय ऑलराउंडर से बचकर रहना
IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे।

IND vs ENG Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल के टिकट के लिए जंग आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।India vs England T20 World Cup Semi-final 2 LIVE score। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टकराएंगे। इससे पहले 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने थे।
उल्लेखनीय है कि 2022 और 2024 में इन दोनों टीमों में से जो विजेता बना, उसने आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया। इंग्लैंड ने 2022 और भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। बहरहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को जो विजेता बनेगा, उसका फाइनल में सामना न्यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 43 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत-इंग्लैंड में से जो भी टीम दूसरा सेमीफाइनल मैच जीतेगी, वो फाइनल में जगह बना लेगी।
IND vs ENG Live: भारतीय ऑलराउंडर से रहना चौकन्ना
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले अहम सलाह दी है। ब्रॉड ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से चौकन्ना रहने की जरूरत है। ब्रॉड ने कहा, 'अगर भारत ने पहले 10 ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया तो हार्दिक पांड्या बड़ा खतरा बन जाएंगे। जब वो क्रीज पर आते हैं, तो विश्वास से भरे होते हैं। उनका अपना एक औरा है और उन पर उनका ईगो सकारात्मक है। उनका मानना है कि वो काम को अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। वो बिना किसी प्रयास के लंबे-लंबे शॉट जमाते हैं। इंग्लैंड को इस पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है।'
IND vs ENG Head to Head Live: भारत का पलड़ा भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें से 17 जीते जबकि इंग्लैंड को 12 में जीत मिली। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। यहां भारत ने 3-2 की बढ़त बना रखी है। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत ने सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 5 जीते जबकि दो में शिकस्त सहनी पड़ी। वहीं, इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम पर कुल छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। अंग्रेजों ने यहां तीन मैच जीते जबकि इतने ही गंवाएं।
IND vs ENG Live: वानखेड़े पर रिकॉर्ड
वानखेड़े स्टेडियम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा जरा सा भारी है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 4 मैच जीते जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 3 मैच जीते। भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योकि दोनों टीमों का हाल काफी हद तक एक जैसा है।
IND vs ENG: खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना
भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल में किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए कड़ा अभ्यास किया।
Hello from the Wankhede Stadium, Mumbai 👋 🏟️
— BCCI (@BCCI) March 4, 2026
📸 📸 Semi-final intensity 💪 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvENG pic.twitter.com/V8PE4I1gnb
IND vs ENG Live Score: भारत सेमीफाइनल के लिए तैयार
भारतीय टीम आइकॉनिक वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
All roads lead to the iconic Wankhede Stadium 🛣️🏟️
— BCCI (@BCCI) March 4, 2026
The semi-final beckons for #TeamIndia 🇮🇳#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/lMnfegdjWg