IND vs NZ 1st ODI LIVE Score: न्यूजीलैंड ने गंवाया 9वां विकेट, ग्लेन फिलिप्स 30 रन बनाकर आउट
New Zealand vs India, 1st ODI, LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला वनडे आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs NZ LIVE Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में हो रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया था। अब उसकी नजर टी20 के बाद वनडे सीरीज जीतने पर भी होगी। फैंस के चहेते रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में दिखेंगे। फैंस को दोनों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट चटकाया है। फिलिप्स 51 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 36 ओवर के बाद 151/9।
IND vs NZ 1st ODI live score: न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जैमीसन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 31.1 ओवर में 131/8।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
विराट कोहली के जबरदस्त कैच की वजह से न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिर गया है। नाथन स्मिथ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए हैं। अंशुल कंबोज ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 28.3 में 115/7।
IND vs NZ 1st ODI live score: न्यूजीलैंड का गिरा छठा विकेट
न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अंशुल कंबोज ने कप्तान मिचेल सैंटनर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। सैंटनर सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 26.1 ओवर में 113/6।
Ind vs NZ LIVE: रोहित शर्मा की जबरदस्त फील्डिंग
रोहित शर्मा की जबरदस्त फील्डिंग की वजह से भारत ने सेट बल्लेबाज डेरिल मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मिचेल 41 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए हैं। मिचेल ने एक रन चुराने की कोशिश की इस दौरान रोहित ने गेंद को पकड़ हवा में उड़ते हुए शानदार थ्रो किया और न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 22 ओवर के बाद 99/5।
India vs New Zealand live Cricket Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। गुरनूर बराड़ ने टॉम लेथम को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। लेथम सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर के बाद 84/4।
India vs New Zealand live Cricket Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। गुरनूर बराड़ ने खतरनाक टिम सीफर्ट को आउट कर दिया है। सीफर्ट 43 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 79/3।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की पारी संभली
टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है। सीफर्ट 41 गेंदों में 36 और मिचेल 21 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर के बाद 71/2।
India vs New Zealand live Cricket Score: अर्शदीप सिंह ने दिया दूसरा झटका
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। हेनरी निकल्स 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। निकल्स के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 44/2। टिम सीफर्ट 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
India vs New Zealand Scorecard: भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टीम को पहली सफलता दिलाई है। अर्शदीप ने विल यंग को आउट किया है। यंग सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। यंग के आउट होने के बाद हेनरी निकल्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 4.3 ओवर के बाद 22/1।
India vs New Zealand live Cricket Score: न्यूजीलैंड की धीमी शुरूआत
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरूआत की है। अर्शदीप सिंह और आकिब नबी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही है।
न्यूजीलैंड का स्कोर तीन ओवर के बाद 12/0।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। टिम सीफर्ट और विल यंग ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं। वहीं अर्शदीप सिंह भारत की ओर से पहला ओवर डाल रहे हैं।
IND vs NZ 1st ODI live score: भारत-न्यूजीलैंड प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
India vs New Zealand Scorecard: भारत की पहले गेंदबाजी
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले वनडे में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।
Ind vs NZ LIVE: टॉस में देरी
ऑकलैंड में बारिश की वजह से टॉस में देरी होगी। टॉस का समय सुबह सात बजे था। मगर हल्की बूंदा-बांदी की वजह से टॉस देरी से होगा।
IND vs NZ 1st ODI live score: 13000 से सिर्फ 12 रन दूर कोहली
विराट कोहली पहले वनडे में इतिहास रच सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 12 रन बनाने की जरुरत है। वो 12 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 13000 रन पूरे कर लेंगे।
New Zealand vs India, 1st ODI, LIVE: सात बजे होगा टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की शुरूआत सुबह 7:30 बजे होगी। वहीं टॉस आधे घंटे पहले सुबह सात बजे होगा।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लाथम, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ।
India vs New Zealand Scorecard: भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नमन धीर।
IND vs NZ 1st ODI live score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मैच से जुड़े पल-पल की खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
