IND vs NZ 2nd Test Day 1 Live: लैथम को मिला पिछले मैच के शतकवीर निकल्स का साथ, 100 के पार पहुंचा न्यूजीलैंड का स्कोर
New Zealand vs India, 2nd Test, Day 1 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर होगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd Test Day 1 Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया था। वेलिंगटन में पिच ने बल्लेबाजों की काफी मदद की थी। अब देखने वाली बात होगी कि क्राइस्टचर्च में पिच कैसा बर्ताव करती है।
भारतीय टीम इस मैदान पर सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच ही खेल रही है। इससे पहले साल 2020 में उसने हेगली ओवल मे मैच खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब उसकी नजर इस मैदान पर जीत का खाता खोल सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: लैथम को मिला निकल्स का साथ
कप्तान टॉम लैथम शानदार अर्धशतक जड़ क्रीज पर बने हुए हैं। उनको पिछले मैच के शतकवीर हेनरी निकल्स का साथ मिला है। दोनों ने 29 रन जोड़ लिए हैं। लैथम 56 और निकल्स 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 37 ओवर के बाद 106/1।
Ind vs NZ LIVE: टॉम लैथम ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वो 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं हेनरी निकल्स एक रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 28 ओवर के बाद 86/1।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: दूसरा सेशन शूरू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन का दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। भारत को लंच से ठीक पहले गुरनूर बराड़ ने सफलता दिलाई थी। कप्तान टॉम लैथम अपने अर्धशतक के करीब हैं। वो 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ देने पिछले मैच में शतकवीर हेनरी निकल्स आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 26 ओवर के बाद 77/1।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: भारत को मिली सफलता
भारतीय टीम को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। डेब्यू पर गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉन्वे का विकेट चटका दिया है। कॉन्वे 79 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। कॉन्वे के आउट होते ही पहले दिन लंच भी हो गया।
न्यूजीलैंड ने लंच तक 26 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 77 रन बनाए हैं। कप्तान टॉम लैथम अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। वो 42 रन बना चुके हैं।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं। कप्तान टॉम लैथम 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं डेवोन कॉन्वे 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि केएल राहुल ने टॉम लैथम का आसान कैच छोड़ा था, जब वो 29 रन बनाकर खेल रहे थे।
न्यूजीलैंड का स्कोर 20 ओवर के बाद 59/0।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: केएल राहुल ने कैच छोड़ा
भारतीय टीम को लंबे समय से विकेट की तलाश थी। ऐसे में आकाश दीप ने अपनी गेंदबाजी पर एक अच्छा मौका बना दिया था। मगर दूसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल ने आसान कैच छोड़ दिया। आकाश की गेंद पर टॉम लैथम ने मिड-ऑन की तरफ खेलने की कोशिश की। लेकिन उनके बल्ले का मोटा किनारा लगकर गेंद राहुल की तरफ गई, जहां उनके हाथों से आसान कैच छुट गया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 38/0।
IND vs NZ Day 1 LIVE: विकेट के लिए तरस रहा भारत
भारतीय टीम अभी भी विकेट के लिए तरस रही है। उसे अब तक पहली सफलता नहीं मिली है। जसप्रीत बुमराह और अंशुल कंबोज टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे को आउट करने में नाकामयाब रहे हैं। लैथम 21 और कॉन्वे सिर्फ एक रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 8 ओवर के बाद 22/0।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: रिव्यू ने लैथम को बचाया
जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर टॉम लैथम को एलबीडबल्यू आउट दे दिया गया था। मगर लैथम ने डीआरएस लिया, जिसके बाद पता चला कि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हो रही है। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
न्यूजीलैंड का स्कोर एक ओवर के बाद 2/0।
IND vs NZ Day 1 LIVE: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं। भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे हैं।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट लाइव स्कोर: भारतीय टीम की पहले गेंदबाजी
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है। गुरनूर बराड़ को डेब्यू को मौका मिला है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पिच रिपोर्ट: पिच पर एक बार फिर काफी घास मौजूद है, लेकिन यह ऐसी सतह हो सकती है जो बाद में बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है।
मौसम का हाल: मैच के शुरुआती तीन दिनों तक धूप खिली रहने का अनुमान है, लेकिन चौथे और पांचवें दिन बारिश की संभावना जताई गई है।
IND vs NZ Day 1 LIVE: भारत की नजर ऐतिहासिक सीरीज जीत पर
अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो वह न्यूजीलैंड में सिर्फ तीसरी बार टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगा। इससे पहले टीम इंडिया ने 1968 और 2009 में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। बता दें कि 2009 के बाद से भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है।
India vs New Zealand 2nd Test Live Score: भारत का स्क्वाड
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़।
India vs New Zealand 2nd Test Live Scorecard: न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, विल यंग, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैथ्यू फिशर।
IND vs NZ Day 1 LIVE: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
सभी क्रिकेट फैंस को गूड मॉर्निंग। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मैच से जुड़ी पल-पल की खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
