Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs SA W: कप्तान लौरा वॉलवार्डेट ने साउथ अफ्रीका को दिलाई विजयी शुरुआत, फेल हो गई हरमनप्रीत कौर की रणनीति

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:49 AM (IST)

    कप्तान लौरा वॉलवार्डेट की शानदार पारी से साउथ अफ्रीका महिला टीम ने भारत को पहले टी20 में 6 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने 157 रन बनाए, लेकिन कमजोर गेंद ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लौरा वॉलवार्डेट की शानदार पारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान लौरा वॉलवार्डेट की शानदार पारी के दम पर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार रात खेले गए पहले टी20 मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने डरबन में खेले गए मुकाबले में ये टारगेट पांच गेंद पहले चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    भारतीय महिला टीम की गेंदबाजी इस दौरान काफी कमजोर और अनुशासनहीन नजर आई। टीम की गेंदबाजों ने 14 रन अतिरिक्त दिए। साउथ अफ्रीकी कप्तान ने 39 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेल अपनी टीम को आसानी से जीत दिला दी। एनी डर्केसेन ने उनका साथ जिया और 34 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की पारी खेल जीत की औपचारिकताओं को पूरा किया।

    टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी पर नजरें

    ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर काफी अहम है। भारत ने इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ तो नहीं की है लेकिन बाकी बचे दो मैचों में वह अपनी लय हासिल कर विश्व कप में आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगी। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर और कुछ हद तक मिडिल ऑर्डर तो चला, लेकिन निचेल क्रम और गेंदबाजों ने उसे निराश किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली जिसमें 33 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा।

    जेमिमा रोड्रिग्स 29 गेंदों पर 36 रनों के साथ टीम की दूसरी सर्वोच्च स्कोरर रहीं। शेफाली वर्मा ने अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 20 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। स्मृति मंधाना 13 रनों का ही योगदान दे सकीं। ऋचा घोष (5) टीम को वो फिनिश देने में असफल रहीं जिनकी उनसे उम्मीद थी।

    कप्तान ने संभाला मोर्चा

    भारतीय कप्तान की तरह की साउथ अफ्रीकी कप्तान ने विकेट पर पैर जमाए। उन्होंने शुरू से ही संभलकर बल्लेबाजी की। उनकी सलामी जोड़ीदार सुनु लूस सात गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हो गईं। तंजीम ब्रिट्स भी 10 रनों का योगदान दे सकीं। कप्तान 115 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुईं, लेकिन तब तक वह टीम की जीत की नींव रख चुकी थीं। एनी ने अंत तक खड़े होकर साउथ अफ्रीका को जीत की दहलीज पार कराई।

    यह भी पढ़ें- विश्व कप खिताब ने हमें जीतने का आत्मविश्वास दिया, हरमनप्रीत कौर की नजर अब दूसरी ट्रॉफी पर

    यह भी पढ़ें- ICC Rankings: मंधाना शीर्ष पर बरकरार, हरमनप्रीत सातवें स्थान पर पहुंची