Ind W vs Zim W 1st T20I: 'स्मृति मंधाना युग' में भारतीय महिला टीम की विजयी शुरुआत, दीप्ति-निक्की ने सीरीज में दिलाई 1-0 की बढ़त
IND-W vs ZIM-W 1st T20I Highlights: भारतीय महिला टीम ने जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया है। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने शानदार पारी खेल टीम को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी।
-1792149710035_m.webp)
भारतीय महिला टीम बनाम जिंबाब्वे महिला टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I Result: भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद के दम पर जिंबाब्वे को पहले टी20 मुकाबले में शुक्रवार को चार विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए मैच में जिंबाब्वे ने भारत को 115 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 16वें ओवर में हासिल कर लिया।
दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी की। दीप्ति अर्धशतक से चूंक गईं। वो 37 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गईं।
निक्की 35 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटीं और चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जिंबाब्वे की ओर से नयाशा ग्वानजुरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
Ind W vs Zim W 1st T20 Highlights: दीप्ति-निक्की ने दिलाई भारत को जीत
दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद की बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की वजह से भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को रायपुर में हुए मुकाबले में जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया। जिंबाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शार्न मायर्स (43*) की वजह से टीम इंडिया को 115 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय महिलाओं ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना दूसरे ही ओवर में 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसी ओवर में अनुष्का शर्मा भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाईं। शेफाली चार और हरमन सिर्फ एक रन बनाकर ही पवेलियन लौट गईं। भारत का स्कोर अचानक 19/4 हो गया।
इसके बाद दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी की। दीप्ति अर्धशतक से चूंक गईं। वो 37 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गईं।
निक्की 35 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटीं और चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जिंबाब्वे की ओर से नयाशा ग्वानजुरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
Ind W vs Zim W Live Scorecard Updates: दीप्ति अर्धशतक से चूकीं
दीप्ति शर्मा अर्धशतकलगाने से चूक गईं। वो 49 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि, उन्होंने अपना काम कर दिया है। भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गया है।
India vs Zimbabwe Live Score: दीप्ति-निक्की की अर्धशतकीय साझेदारी
दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने जबरदस्त बैटिंग से भारत की पारी को संकट से उबारा है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों जबरदस्त बल्लेबाजी कर रही हैं। भारतीय टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई है।
भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 95/4 । दीप्ति 47 और निक्की 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND W vs ZIM W Live: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की हालत खराब है। चौथे ओवर में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। ग्वानजुरा ने ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा का कैच खुद ही लपका। शेफाली ने 2 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाए। वैसे, भारतीय टीम ने पावरप्ले में कोई और नुकसान नहीं झेला।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/4। दीप्ति शर्मा 16* और निकी प्रसाद 2* रन बनाकर खेल रही हैं। भारत को जीत के लिए 84 गेंदों में 78 रन की दरकार है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं।
Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: मुश्किल में भारतीय टीम
भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई है। उसने एक ही ओवर में स्मृति मंधाना और अनुष्का शर्मा का विकेट गंवा दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी पवेलियन लौट गईं।
मंधाना 9 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं अनुष्का ने चार रन बनाए, जबकि हरमन सिर्फ एक ही रन बना पाईं। भारत का स्कोर तीन ओवर के बाद 19/3।
Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: भारत को मिला 115 रनों का लक्ष्य
जिंबाब्वे ने भारत को 115 रनों का लक्ष्य दिया है। जिंबाब्वे की ओर से शार्न मायर्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। मायर्स ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
वहीं, केलिस ढलोवू ने 42 रनों की धीमी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया। जिंबाब्वे ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। उन्हें दोनों सफलता आखिरी ओवर में मिली। इसके अलावा, क्रांति गौड़, अरुंधती रेड्डी और श्री चरणी को एक-एक सफलता मिली।
India vs Zimbabwe Live Score: जिंबाब्वे को लगा तीसरा झटका
जिंबाब्वे को तीसरा झटका लगा है। सेट बल्लेबाज केलिस ढलोवू 42 रन बनाकर आउट हो गईं हैं। उनके आउट होने के बाद नयाशा ग्वानजुरा बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
जिंबाब्वे का स्कोर 16 ओवर में 85/3। शार्न मायर्स 23* और ग्वानजुरा 1* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs Zimbabwe Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
बाएं हाथ की स्टार स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने मोडेस्टर मुपाचिक्वा को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मुपाचिक्वा 26 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुईं हैं। उनके आउट होने के बाद शार्न मायर्स क्रीज पर आई हैं।
केलिस ढोलवू 42* और मायर्स 1* रन बनाकर क्रीज पर हैं। जिंबाब्वे का स्कोर 11 ओवर के बाद 61/2।
Ind W vs Zim W Live Scorecard Updates: भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पस्त जिंबाब्वे
भारतीय टीम के गेंदबाज जिंबाब्वे को एक-एक रन के लिए तरसा रहे हैं। क्रांति गौड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार शुरूआत की है।
भारत ने जिंबाब्वे को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दिया था। इसके बाद से ही जिंबाब्वे की पारी धीमी पड़ गई है। केलिस ध्लोवू 37 और मोडेस्टर मुपाचिकवा 17 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
जिंबाब्वे का स्कोर 8 ओवर में एक विकेट पर 46 रन है।
IND-W vs ZIM-W 1st T20I Live Cricket Score: भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है। क्रांति गौड़ ने बिलवेड बीजा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है। बीजा सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं। उनके आउट होने के बाद मोडेस्टर मोपाचिकवा बल्लेबाजी के लिए आईं हैं। जिंबाब्वे का स्कोर एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर सात रन है।
Ind W vs Zim W Live Scorecard Updates: भारत-जिंबाब्वे की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुनधती रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
जिंबाब्वे टीम: न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरीपानो, केलिस ध्लोवू, शार्न मायर्स, मिशेल मावुंगा, बिलवेड बिजा, फ्रांसिस्का चिपारे, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), जोसेफिन नकोमो (कप्तान), ओलिंडर चारे, टेंडे माकुशा।
Ind W vs Zim W Live Scorecard Updates: भारत करेगा पहले गेंदबाजी
भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स खिलाएं हैं। इसके अलावा, शेफाली वर्मा के रूप में उनके पास छठा विकल्प भी मौजूद है।
Ind W vs Zim W Live Scorecard Updates: कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और जिंबाब्वे महिला के बीच होने वाले मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। वहीं, मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी। स्मृति मंधाना आज फुल टाइम कप्तान के तौर पर पहली बार टॉस करने उतरेंगी।
Ind W vs Zim W Live Scorecard Updates: भारत-जिंबाब्वे का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कामलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत।
जिंबाब्वे महिला टीम का स्क्वाड: केलिस नधलोवू, बिलव्ड बीजा, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वान्ज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपरे, कुदजई चिगोरा, नोम्वेलो सिबांदा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई माकुशा।
Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: स्मृति मंधाना के लिए आज का मैच बेहद खास
स्मृति मंधाना के लिए आज का मैच बहुत खास है। वो पहली बार फुल टाइम कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगी। इस सीरीज से पहले उन्हें हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की कमान सौंपी गई थी।
Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: भारत-जिंबाब्वे के बीच आज पहला टी20
भारत और जिंबाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज से होगा। पहला मैच शाम सात बजे से रायपुर में खेला जाएगा।
