IND vs NZ 2nd T20I Live Score: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कसा न्यूजीलैंड पर शिकंजा, दबाव में मेजबान
IND vs NZ 2nd T20I Live Updates: पहले मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी नजरें अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होंगी।
-1792815653614_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर सीरीज का पहला मैच हुआ था जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब उसकी नजरें पांच मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त को दोगुनी करने पर होंगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि पहले मैच में बेहद करीब आकर हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम घायल शेर की तरह वापसी की फिराक में है।
Ind vs NZ Live: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं। इस समय न्यूजीलैंड की टीम दबाव में दिख रही है।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: पावरप्ले में कीवी कमजोर
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में भारत का पलड़ा भारी रहा और उसने कीवी टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिया। छह ओवरों में न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 43 रन बनाए हैं।
IND vs NZ Live Match Scorecard: प्रिंस ने फिन को भेजा पवेलियन
भारत को तीसरा विकेट मिल गया है। प्रिंस यादव ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन को बोल्ड कर दिया। फिन स्कूप खेलने गए, लेकिन प्रिंस की फुल लैंग्थ गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 16 रन ही बनाए।
India vs New Zealand Live: भुवनेश्वर को मिला विकेट
चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर को पहले मैच में विकेट नहीं मिला था। हालांकि, दूसरे मैच में उन्होंने अपना खाता खोल लिया है। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने डेरिल मिचेल को पवेलियन की राह दिखाई। मिचेल सिर्फ छह रन ही बना सके।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत को मिला पहला विकेट
भारत को पहली सफलता मिल गई है। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने टिम सेइफर्ट को तिलक वर्मा के हाथों कैच करा दिया। टिम सिर्फ सात रन ही बना सके।
New Zealand vs India, 2nd T20I: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। टिम सेइफर्ट और फिन एलन पारी की शुरुआत कर रहे हैं और भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं।
Ind vs NZ Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, मिचेल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: भारत की प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत की पहले गेंदबाजी, वैभव को मिला मौका
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी टीम में आए हैं। मंयक यादव की जगह प्रिंस यादव को टीम में जगह मिली है।
India vs New Zealand Live: वैभव सूर्यवंशी पर टिकी निगाहें
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब भी टीम इंडिया में होते हैं तो पूरे विश्व की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। सभी को इंतजार रहता है कि वह मैच खेलेंगे या नहीं। आज के मैच में भी हाल यही है। सभी की नजरें वैभव के खेलने पर टिकी हैं।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: न्यूजीलैंड के सामने भी बड़ी चुनौती
पहले मैच में काफी करीब आकर हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मैच भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं रहने वाला है। भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है और ऐसे में उसे टक्कर देना आसान नहीं है।
New Zealand vs India, 2nd T20I: भुवनेश्वर कुमार से हैं उम्मीदें
भारत को गेंदबाजी में सबसे ज्यादा उम्मीदें भुवनेश्वर कुमार से हैं। उन्होंने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है, लेकिन पहले मैच में बुरी तरह से फेल रहे थे। दूसरे मैच में भुवी अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।
Ind vs NZ Live: भारतीय गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे। दूसरे मैच में एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों पर नजरें रहेंगी। टीम इंडिया के गेंदबाज कोशिश करेंगे कि सामने वाली टीम को ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाने दें।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: आसान नहीं होगी राह
भारत के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा क्योंकि न्यूजीलैंड पहली हार का बदला लेने की फिराक में होगी और ऐसे में वह ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
IND vs NZ Live Match Scorecard: वैभव सूर्यवंशी या शिवम दुबे को मिलेगा मौका?
ईशान किशन की जगह प्लेइंग-11 में किसे मौका मिलेगा इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वैभव सूर्यवंशी और शिवम दुबे दोनों इस रेस में हैं। ईशान की जगह टीम में शामिल किए गए कुमार कुशाग्र का नाम भी रेस में है।
India vs New Zealand Live: ईशान किशन हुए चोटिल
भारत को इस मैच से पहले एक झटका लगा है। उसके मुख्य बल्लेबाजों में शुमार ईशान किशन चोटिल होने के कारण दूसरा टी20 मैच नहीं खेलेंगे।
IND vs NZ 2nd T20I Live Score: दूसरा टी20 मैच आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जाना है। इस मैच में न्यूजीलैंड की नजरें वापसी करने पर होंगी तो वहीं भारतीय टीम अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी।
